कमीज की सलवार और सलवार से बना दी कमीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर कैलाश इलाके के एक दर्जी ने महिलाओं के सूट के कपड़े के सलवार बना दिए। इस पर महिलाओं के घर वालों ने दर्जी की दुकान पर हंगामा कर दिया। दर्जी को दुकान से बाहर निकाला और उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। मारपीट की इस घटना में दर्जी जख्मी हो गया।
उसने सारी बात पुलिस को बताई तो पुलिस ने मेडिकल करवा दो लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। महिलाओं का कहना था कि उन्होंने किसी समारोह के लिए कपड़े सिलवाए थे और समारोह एक-दो दिन में ही होना है।
पुलिस के मुताबिक जल्लोचक्क निवासी अजीत सिंह मौजूदा समय में ग्रेटर कैलाश में दर्जी की दुकान चलाता है। ग्रेटर कैलाश इलाके में रहने वाली कुछ महिलाओं ने दर्जी को कपड़े सिलने के लिए दिए थे।
किसी समारोह में वही सूट पहन कर जाना था महिलाओं ने
आयोजन के कुछ दिन पहले जब वे दर्जी से अपने कपड़े लेकर घर पहुंचीं तो पैकेट खोलकर देखकर महिलाएं हैरान रह गईं, क्योंकि जिन कपड़ों से महिलाओं ने कमीज बनाने के लिए कहा था, उनकी सलवार बना दी गई और जिन कपड़ों से सलवार बनानी थीं, उनकी कमीज बना दीं। इस पर महिलाओं को गुस्सा आ गया।
उन्होंने अपने घरवालों को बताया कि दर्जी ने उनके कपड़ों को बिगाड़ दिया है। अब वे समारोह में कैसे शामिल हो सकेंगी। परिवार में कलह बढ़ती देख घर वाले दर्जी की दुकान पर गए तो उन्होंने उससे ऐसा करने का कारण पूछा तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया।
महिलाओं का गुस्सा देख परिवार के लोगों ने दर्जी की बुरी तरह से पिटाई कर दी। इससे दर्जी अजीत सिंह जख्मी हो गया। उसने इसकी शिकायत ग्रेटर कैलाश पुलिस को दी तो पुलिस ने मेडिकल करवा दिया। फिर अजीत सिंह ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
तब गंग्याल पुलिस ने कोर्ट के निर्देशानुसार ग्रेटर कैलाश निवासी अवतार सिंह और कुलदीप सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।