{"_id":"fb20199d9dc5f12f053930543db89a6d","slug":"people-return-from-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में फंसे राजोरी-पुंछ के लोग लौटने लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में फंसे राजोरी-पुंछ के लोग लौटने लगे
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी
Updated Thu, 18 Sep 2014 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगल रोड के खुलते ही कश्मीर घाटी में फंसे राजोरी और पुंछ जिले के लोग लौटने लगे हैं। बुधवार को करीब 100 वाहन शौपियां से राजोरी-पुंछ पहुंचे, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल थे।
विज्ञापन
वहीं कश्मीरी सेब भी राजोरी और पुंछ पहुंचने लगा है। गाड़ियों में सेब लादकर तेजी से लाए जा रहे हैं। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दोगुने दाम पर सेब बिक रहा है। मुगल रोड बंद होने से कश्मीर में दोनों जिलों के करीब पांच हजार लोग फंस गए थे। करीब दो हफ्तों बाद मुगल रोड खुला तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
बुधवार को करीब 100 वाहन शौपियां से राजोरी-पुंछ पहुंचे। इसमें करीब 1500 लोग आए। उधर, मुगल रोड खुलते ही कश्मीरी सेब भी राजोरी पहुंचने लगा है। बुधवार को कई वाहनों में सेब आया। 20 रुपए किलो तक सेब बिक रहा है। पिछले वर्ष 7 से 10 रुपए तक किलो बिका था।
विज्ञापन
इस वर्ष पैदावार कम होने और देरी से आने के चलते दाम दोगुने हैं। सेब बेचने वालों का कहना है कि भविष्य में दाम कम हो जाएंगे।