{"_id":"679bf30cbb69f76a7d05c0a4","slug":"people-removed-the-dirt-spread-on-the-road-in-musa-chak-samba-news-c-312-1-sjam1007-101997-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मूसा चक में लोगों ने सड़क फैली गंदगी हटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मूसा चक में लोगों ने सड़क फैली गंदगी हटाई
Fri, 31 Jan 2025 03:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 31 Jan 2025 03:15 AM IST
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव मूसा चक में वीरवा को स्थानीय लोगों ने सफाई अभियान चलाते हुए मुख्य मार्ग पर फैली गंदगी को हटाया। उन्होंने अन्य लोगों से अपील की कि वह मुख्य मार्ग पर गंदगी न डालें।
एनआरआई जमलोद सिंह, प्रितपाल सिंह ने कहा कि गांव स्थित सरकारी स्कूल के बाहर लोगों द्वारा कूड़ा फेंका जा रहा है, क्योंकि कूड़ा उठाने के लिए गांव में वाहन की सुविधा नहीं हैं। लोगों ने जेसीबी के जरिये कूड़ा उठाने के साथ उसे गड्ढे में डाला। उन्होंने कहा कि प्रशासन को भी इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने सभी से अपील की कि वह नहर को भी साफ रखने में सहयोग करें। संवाद