{"_id":"0cffbe5dc3e9218f78aac1794e94b6de","slug":"people-protest-for-ration-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह से राशन न मिलने पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह से राशन न मिलने पर भड़के ग्रामीण
अमर उजाला/ब्यूरो, कठुअा
Updated Thu, 09 Apr 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन की समस्या पर ग्रामीणों ने जिला सचिवालय में विरोध-प्रदर्शन किया। इसके बाद ज्ञापन सौंपकर जिला प्रशासन को राशन न मिलने की सूरत में आंदोलन चलाने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए घाटी के पूर्व नायब सरपंच पृथीपाल सिंह ने कहा कि कंडी क्षेत्र में नि:शुल्क राशन वितरण की योजना चलाई गई थी।
मेरथ, नन्नन और बुद्धि सहित अन्य पंचायतों में राशन वितरित किया गया लेकिन फोरलेन ईस्ट के ग्रामीणों को इस योजना से वंचित रखा गया। इसके अलावा एपीएल श्रेणी के लाभार्थियाें को पिछले चार महीने से राशन नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
स्थानीय राशन डीलर के पास कई चक्कर काटने के बावजूद ग्रामीणों को राशन नहीं मिल रहा है। प्रदर्शनकारियों में शामिल काकू सिंह, सत्यादेवी, विमला देवी, राकेश कुमार और रशपाल ने कहा कि राशन जैसी बुनियादी सुविधा के लिए ग्रामीणों को लगातार तरसना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इसके लिए कई दफा विभाग से अनुरोध किया जा चुका है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। यही वजह है कि ग्रामीणों को विरोध प्रदर्शन का रास्ता पकड़ना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द ही राशन वितरण की व्यवस्था नहीं की जाती है तो ग्रामीणों को संघर्ष तेज करना पड़ेगा।