{"_id":"3133cba3d177068eebc73c5f959c3cd3","slug":"people-protest-for-electricity-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के लिए हाईवे पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के लिए हाईवे पर हंगामा
अमर उजाला/ब्यूरो, कठुअा
Updated Thu, 09 Apr 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली समस्या पर ग्रामीणों का आक्रोश बुधवार को फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पल्ली मोड़ के पास नेशनल हाइवे जामकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने एक घंटे तक हाइवे पर डटे रहे प्रदर्शनकारियों को फौरी ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया शुरू करवाकर हटवाया।
बुधवार को चक मुंसिफधर गांव के लोग बड़ी संख्या में हाईवे पर उतर आए और बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। लगभग एक घंटे तक हाईवे पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही को अवरुद्ध रखते हुए विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रही मोहनी बंदराल ने बताया कि पिछले दस दिन से इलाके का बिजली ट्रांसफार्मर जला हुआ है। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि विभागीय कार्यालय का चक्कर लगाने और अधिकारियों को समस्या से बार-बार अवगत करवाने के बाद भी बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं की गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अधिकारी लोगों के प्रति सही रवैया नहीं अपना रहे और न ही सेवाएं देने में सफल हो रहे हैं। आम लोगों की दिक्कतों से प्रशासन को कोई लेना-देना नही है।
बड़ी संख्या में ग्रामीण हाईवे पर प्रदर्शन करते हुए फौरी ट्रांसफार्मर बदलने की मांग करते रहे। जानकारी मिलने पर सिटी थाना प्रभारी और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
इसके बाद गांव के लिए ट्रांसफार्मर रवाना किए जाने के बाद ही प्रदर्शनकारी हाईवे से हटे। प्रदर्शनकारियों में होशियार सिंह, सुनीता, रेणु बाला, पिंकी, मोहिनी आदि शामिल रहे।