{"_id":"9f134b1fb0f1deee7afbfad8ccfaefe4","slug":"people-protest-against-dirty-water-supply-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदे पानी की आपूर्ति पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदे पानी की आपूर्ति पर भड़के ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Thu, 26 Feb 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंदे पानी की सप्लाई पर ग्रामीणों ने बुधवार को जिला सचिवालय पर जमकर प्रदर्शन किया। चढ़वाल के छन्न दत्याल और छन्न रंगा से आए ग्रामीणों ने पीएचई अधिकारी को भी समस्या से अवगत करवाया।
उन्होंने दो टूक चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि जल्द इलाके में साफ पानी की सप्लाई बहाल नहीं की गई, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन को मजबूर हो जाएंगे।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए सरपंच करण सिंह ने कहा कि कई बार नेताओं व प्रशासनिक अधिकारियों को समस्याओं से अवगत करवाया गया है।
उन्होंने कहा कि पंचायत के स्प्रैन गांव के ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई की जाती है, जिसे सुचारु रूप से भी नहीं दिया जाता। उस पर जो पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है, वह इतना गंदा है कि जानवर भी पिएं तो बीमार हो जाएं।
ग्रामीणों के लिए पानी लाना मुसीबत बन गया है। लोग पीने के लिए चढ़वाल से पानी मंगवा रहे हैं। जिला सचिवालय पर नारेबाजी और प्रदर्शन के साथ ग्रामीणों ने पीएचई विभाग के कार्यकारी अभियंता ताज मोहम्मद को भी समस्या बताई ओर हल करने की मांग की। अधिकारी ने उन्हें जल्द समस्या के समाधान के लिए आश्वस्त किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों में नायब सरपंच करमचंद, छन्न दतयाल की पंच रेनू बाला, अखिल शर्मा, केवल कुमार, सुदेश राज, राजकुमार, सीमा, नीलम देवी, रोहिनी बाला आदि शामिल रहे।