{"_id":"67a3c2cd71ce2326450722cc","slug":"people-of-a-particular-community-pelted-stones-at-the-police-who-went-to-raid-rspura-news-c-274-1-rsp1001-101681-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दबिश देने गई पुलिस पर समुदाय विशेष के लोगों ने किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दबिश देने गई पुलिस पर समुदाय विशेष के लोगों ने किया पथराव
Thu, 06 Feb 2025 01:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
बलोल खड्ड में दबिश के दाैरान कार की तलाशी लेते पुलिस कर्मी। संवाद
- फोटो : bari brahmana
बाड़ी ब्राह्मणा के बलोल खड्ड की घटना, बिना नंबर के छह वाहन जब्त बाड़ी ब्राह्मणा। नशा तस्करी के संबंध में बाड़ी ब्राह्मणा की बलोल खड्ड में स्थानीय उधमपुर पुलिस ने संयुक्त दबिश दी। इस दौरान समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव किया है। इसकी आड़ में आरोपी भागने में सफल रहे, लेकिन पुलिस ने छह वाहन जब्त किए हैं।
उधमपुर के रैंबल थाना पुलिस नशे से जुड़े मामले में महिला तस्कर को पकड़ने बाड़ी ब्राह्मणा पहुंची थी। बाड़ी ब्राह्मणा और रैंबल थाना पुलिस ने इसके लिए बलोल खड्ड में दबिश दी। इस दौरान समुदाय विशेष के कुल्लों में लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और पुलिस पर पथराव किया। मौके का फायदा उठाते हुए नशा तस्कर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने बलोल खड्ड में बिना नंबर के छह वाहन जब्त किए हैं।
इनमें चार बाइक और दो स्कूटी शामिल हैं। इस संबंध बाड़ी ब्राह्मणा के थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि रैंबल थाने की पुलिस ने महिला तस्कर को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। इसकी खरीद महिला ने बाड़ी ब्राह्मणा की बलोल खड्ड क्षेत्र से की है। समुदाय विशेष के कुल्लों में दबिश दी जहां समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव किया। बिना नंबर के छह वाहन बरामद किए गए हैं। संवाद