{"_id":"5d5473138ebc3e6cc226abaf","slug":"people-in-srinagar-took-out-243-44-crore-rupees-cash-from-atm-in-last-four-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में चार दिनों में लोगों ने एटीएम से निकाले 243.44 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में चार दिनों में लोगों ने एटीएम से निकाले 243.44 करोड़ रुपये
Thu, 15 Aug 2019 02:16 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 15 Aug 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर में पिछले चार दिनों के दौरान एटीएम से 243.44 करोड़ रुपये का वितरण किया गया। बुधवार को उपायुक्त शाहिद चौधरी ने बताया कि जिले में आम नागरिकों की सहायता के लिए 1166 मेडिकल दुकानें खुली हुई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने एक ट्वीट में कहा, पिछले चार दिनों में एटीएम से 243.44 करोड़ रुपये आम आदमियों ने निकाले। जनता की मांग को देखते हुए सभी एटीएम को फिर से भरा जा रहा है। इसके बावजूद कुछ लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
हम हर व्यक्ति की समस्या को हल करने की कोशिश कर रहे हैं। चौधरी ने कहा कि हमारे सहयोगियों की पूरी टीम आम आदमी की सहायता के लिए 24 घंटे उपलब्ध है। लोगों की स्वास्थ्य संबंधी सहायता के लिए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के टेलीफोन पूरी तरह कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन