{"_id":"5cc9c375bdec2206fc1255e0","slug":"people-in-south-kashmir-have-suffered-a-lot-says-mehbooba-mufti","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के पास मुद्दा नहीं, इसलिए 370 और 35ए पर कर रहे बयानबाजी: महबूबा मुफ्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के पास मुद्दा नहीं, इसलिए 370 और 35ए पर कर रहे बयानबाजी: महबूबा मुफ्ती
Wed, 01 May 2019 09:34 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 01 May 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
महबूबा मुप्ती
- फोटो : ANI
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती कहा कि दक्षिणी कश्मीर के लोगों ने बहुत मुसीबतें झेली हैं। यही कारण है कि चुनाव में मतदान का प्रतिशत घटा है। भाजपा के पास अनुच्छेद 370 और 35ए के अलावा कोई और मुद्दा नहीं रहा। वह हर कदम पर नाकाम रही है। चाहे बेरोजगारी की बात हो या महंगाई का मसला, या फिर किसानों की परेशानियों का हल निकालना रहा हो। अब उनके पास ऐसा कोई मुद्दा रहा ही नहीं है, जिसे वे लोगों के सामने रख सकें। इसलिए अब वे रियासत के विशेष दर्जे को लेकर राजनीति कर रहे हैं। वे बुधवार को श्रीनगर में भाजपा की तरफ से दिए गए बयानों पर प्रतिक्रिया दे रही थीं, जिसमें कहा गया था कि अगर वह दोबारा हुकूमत बनाएंगे तो 370 और 35ए को खत्म कर देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि डॉ. फारूक अब्दुल्ला के पिता शेख मोहम्मद अब्दुल्ला के दौर में जम्मू कश्मीर का जो हिंदुस्तान के साथ विलय हुआ उसमें 370 और हमारा विशेष दर्जा उसकी एक बुनियाद है। अगर उसके साथ छेड़छाड़ होती है तो इसका मतलब यह है कि जो जम्मू कश्मीर का रिश्ता मुल्क के साथ है वह खतरे में पड़ जाएगा। शायद जम्मू कश्मीर के लोगों को दोबारा सोचना पडे़।
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के दो चरणों में हुए कम मतदान को लेकर कहा कि हालात कुछ ऐसे हैं जिसके कारण वहां कम मतदान हुआ। दक्षिणी कश्मीर के लोगों ने मुसीबतें भी काफी झेली हैं, वहां मौतें भी काफी हुई हैं। उसका भी एक असर चुनाव पर देखने को मिला। जो बहिष्कार की कॉल है उसका असर भी वहां ज्यादा देखने को मिला। यह पूछे जाने पर कि इसका किसको फायदा मिलेगा तो कहा कि यह तो अल्लाह ही बेहतर जानेगा, जब समय आएगा तो सब पता चल जाएगा।
विज्ञापन