फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   people are protest against haider movie

ऐसा क्या है हैदर में जो हर तरफ हो रहा विरोध?

Wed, 08 Oct 2014 12:13 AM IST
Updated Wed, 08 Oct 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
people are protest against haider movie

फिल्म प्रोड्यूसर एवं डायरेक्टर विशाल भारद्वाज द्वारा बनाई फिल्म हैदर के बहुचर्चित गाने बिस्मल में कश्मीर घाटी के प्राचीन मार्तंड मंदिर को गलत ढंग से पेश करने पर वबाल मच गया है।

विज्ञापन


विरोध में मंगलवार को आल पार्टी माइग्रेंट कोआर्डिनेशन कमेटी के सदस्यों ने प्रेस क्लब के बाहर फिल्म प्रोड्यूसर एवं डायरेक्टर विशाल भारद्वाज, सेंसर बोर्ड और पुरातत्व विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कमेटी के सदस्यों ने फिल्म को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए फिल्म हैदर के पोस्टर, विशाल भारद्वाज, सेंसर बोर्ड और पुरातत्व विभाग के पोस्टर जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कमेटी के चेयरमैन विनोद पंडित ने बताया कि फिल्म हैदर के बिस्मल गाने में कश्मीर घाटी में स्थित मार्तंड मंदिर (सूर्य मंदिर) को शैतान की गुफा के तौर पर दर्शा कर पूरे हिंदू समुदाय ही नहीं, बल्कि हर समुदाय के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

डायरेक्टर को कानूनी नोटिस देने की तैयारी

people are protest against haider movie

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में सिर्फ दो ही सूर्य मंदिर मौजूद हैं एक कोनार्क में और दूसरा कश्मीर घाटी में, जो हिंदू संस्कृति और इतिहास की तस्वीरों को अपने आप में समेटे हुए है। विनोद पंडित ने कहा कि हमारी डायरेक्टर विशाल भारद्वाज से मांग है कि वह इस फिल्म से गाने को हटाए।

उन्होंने कहा कि वह फिल्म डायरेक्टर विशाल भारद्वाज के साथ सेंसर बोर्ड और पुरातत्व विभाग को कानूनी नोटिस भेजकर कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे।

प्रदर्शन के दौरान कमेटी के प्रवक्ता किंग भारती, पुरोहित सभा के प्रधान एमके योगी, चैरिटेबल ट्रस्ट के मार्तंड तीर्थ, रवि काचरू, अरुण कांदरू, सोमनाथ सर्राफ, योगिंद्र सिंह और अन्य कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed