{"_id":"73492d88ad275eb25690d2472911131f","slug":"people-are-facing-water-problem-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट गहराने से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट गहराने से परेशानी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलावर
Updated Sat, 21 Mar 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में शिव मंदिर के निचले इलाके में इन दिनों पेयजल संकट गहराया हुआ है। इसकी वजह से स्थानीय नागरिकों को कई दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
हैरानी की बात यह है कि पीएचई विभाग अभी तक पेयजल सप्लाई को पूरी तरह से दुरुस्त नहीं कर पाया है। पिछले दिनों हुई बरसात और बिजली गिरने से पीएचई विभाग के कई ट्रांसफार्मर और मोटर पंप आदि जल गए थे।
विज्ञापन
इसकी वजह से कई इलाकों में पेयजल सप्लाई ठप रही। स्थानीय लोगों ने जल्द पानी की आपूर्ति सुचारु न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
नगर के शिव मंदिर के निचले इलाके में भी पिछले चार दिनों से पेयजल संकट है। पहले तो तीन दिनों तक लगातार पेयजल सप्लाई ठप रहने के बाद वीरवार को दस मिनट सप्लाई हुई थी, लेकिन शुक्रवार को फिर से सप्लाई ठप हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने पीएचई विभाग को चेतावनी दी है कि यदि जल्द पेयजल सप्लाई को दुरुस्त नहीं किया गया, तो वह लोग विभाग के विरुद्ध आंदोलन शुरू कर देंगे।