फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   people are demanding removal of the ban on inter district recruitment

अंतर जिला भर्ती पर लगी रोक हटाने की मांग

Wed, 13 Aug 2014 02:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Wed, 13 Aug 2014 02:18 PM IST
विज्ञापन
people are demanding removal of the ban on inter district recruitment

राज्य सरकार द्वारा अंतर जिला भर्ती पर लगाई गई रोक को लेकर एसटी के विद्यार्थियों में रोष बढ़ता जा रहा है। पिछले काफी समय से गुज्जर बक्रवाल समुदाय के लोग इस रोक को जल्द हटाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं पीजी कालेज एसटी स्टूडेंट्स यूनियन ने राज्य सरकार के प्रति कड़ा रोष प्रकट करते हुए जल्द भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटाने के मांग की है।

यूनियन के प्रधान गुफतार अहमद चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार के इस निर्णय से केवल हमारा नुकसान हो रहा है। राज्य की कश्मीर घाटी में कई ऐसे जिले हैं, जहां पर गुज्जर बक्रवाल समुदाय के लोग नहीं के बराबर हैं।
विज्ञापन


अंतर जिला भर्ती पर प्रतिबंध के पहले राजोरी के कई पढ़े लिखे युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं। सैंकड़ों की संख्या में युवाओं को घाटी के जिलों में नौकरी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतर जिला भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगने से जहां एक तरफ उन क्षेत्रों में सरकारी कार्यालयों में कई पद रिक्त पड़े हैं तो वहीं इससे बेरोजगारी भी काफी अधिक बढ़ गई है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विस चुनाव से पहले अंतर जिला भर्ती पर रोक को हटाया नहीं गया तो चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed