फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pensioners will be able to submit a life citation at home, circular issued for banks: Jitendra Singh

पेंशनर घर पर ही जमा कर सकेंगे जीवन प्रशस्ति पत्र, बैंकों के लिए जारी किया गया सर्कुलर: जितेंद्र सिंह

Mon, 03 Feb 2020 01:09 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 03 Feb 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Pensioners will be able to submit a life citation at home, circular issued for banks: Jitendra Singh
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने घोषणा की है कि पेंशनरों को अब लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की सुविधा उनके घर पर ही मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए पेंशन और पेंशनर्स वेलफेयर विभाग ने सर्कुलर जारी कर पेंशन वितरित करने वाले बैंकों से कहा हैं कि 24 अक्तूबर, एक नवंबर, 15 नवंबर और 25 नवंबर को प्रत्येक वर्ष में सभी पेंशनरों को एसएमएस और ई-मेल भेजें। इस तरह पेंशनरों को याद दिलाया जाएगा कि 30 नवंबर को वार्षिक लाइफ सर्टिफिकेट जमा करवाना है। 
विज्ञापन


हालांकि बैंक पेंशनरों को यह भी कह सकते हैं कि जो पेंशनर अपने घर पर ही लाइफ सर्टिफिकेट जमा करवाना चाहते हैं, वह 60 रुपये तक के शुल्क पर इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने कहा हैं कि वृद्ध पेंशनर संबंधित बैंक शाखाओं में जीवन प्रशस्ति पत्र जमा करवाने आते हैं। उन्हें खासी परेशानी होती है। नए प्रबंध के तहत बैंक शाखा की तरफ से अब पेंशनर को घर पर ही यह सेवा मुहैया करवाई जाएगी। 


80 साल या इससे ज्यादा आयु के पेंशनरों के लिए प्रत्येक वर्ष एक अक्तूबर से संबंधित बैंक शाखाओं में खासतौर पर एक विंडो मुहैया करवाई जाएगी, जहां वह लाइफ सर्टिफिकेट जमा करवा सकेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed