फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pensioner verification in Jammu and Kashmir crosses 1.43 lakh, increase by more than 60 percent

Jammu Kashmir: पेंशनभोगी सत्यापन 1.43 लाख के पार, 60 फीसदी से अधिक हुई बढ़ोतरी, प्रशासन ने दिया निर्देश

Sat, 31 Aug 2024 03:54 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 31 Aug 2024 03:54 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में 1.43 लाख पेंशनरों का सत्यापन पूरा हो गया है। जहां वित्त विभाग ने पेंशन भुगतान की वसूली के लिए कदम उठाए और बुजुर्ग पेंशनरों के घरों के दौरे के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Pensioner verification in Jammu and Kashmir crosses 1.43 lakh, increase by more than 60 percent
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में पेंशनरों की सत्यापन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। जिसमें अब तक 2.38 लाख पेंशनरों और फैमिली पेंशनरों में से 1.43 लाख का सत्यापन कर लिया गया है। यह प्रक्रिया 60 फीसदी पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन


वित्त विभाग के अनुसार, इस सत्यापन में पांच करोड़ रुपये के अतिरिक्त पेंशन भुगतान की पहचान की गई है। जिसके लिए वसूली उपाय शुरू किए गए हैं।

वित्त विभाग ने बताया कि पेंशन डेटा को पूरी तरह से डिजिटल बनाने और खजाना कोड का पालन सुनिश्चित करने के लिए इस सत्यापन प्रक्रिया की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य मौजूदा रिकॉर्ड में विसंगतियों को समाप्त करना और सभी पेंशनरों का डेटा अद्यतन करना है।
विज्ञापन


इस सत्यापन से न केवल पेंशनरों के डेटा को अद्यतन करने में मदद मिल रही है। बल्कि भविष्य में ऑनलाइन सत्यापन के संक्रमण के लिए भी आधार तैयार हो रहा है।

विशेष रूप से  विभाग ने बुजुर्ग और अस्वस्थ पेंशनरों की समस्याओं को हल करने के लिए खजाना स्टाफ को उनके घरों के दौरे करने के निर्देश दिए हैं। अब तक लगभग 2,000 घरों का दौरा किया गया है। ताकि बुजुर्ग पेंशनरों के सत्यापन को सुविधाजनक बनाया जा सके। वित्त विभाग का कहना है कि इस प्रक्रिया से पेंशनरों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी और भुगतान की पारदर्शिता सुनिश्चित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed