फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pdp wont go with janata parivar says sharad yadav

फिलहाल जनता परिवार में शामिल नहीं होगी पीडीपी

Mon, 20 Apr 2015 03:39 PM IST
Updated Mon, 20 Apr 2015 03:39 PM IST
विज्ञापन
pdp wont go with janata parivar says sharad yadav

जदयू अध्यक्ष शरद यादव के जम्मू आगमन से कयास लगाए जा रहे थे कि पीडीपी भी जनता परिवार में शामिल हो सकती है। लेकिन पीडीपी ने इससे इनकार कर दिया है। पत्रकारों से बात करते हुए शदर यादव ने इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा, पीडीपी फिलहाल जनता परिवार में शामिल नहीं होगी।

विज्ञापन


शरद यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद से उनकी पुरानी दोस्ती है। इसी नाते वह संसद सत्र से पहले जम्मू कश्मीर आना चाहते थे। जम्मू कश्मीर में पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार है। यहां की परिस्थितियां अलग हैं। इस सरकार को काम करने दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


बहरहाल यह साफ है कि जनता परिवार का जनाधार बढ़ाने के लिए शरद यादव को किसी दूसरे दोस्त की मदद लेनी होगी। मुफ्ती ने भले ही जनता परिवार में शामिल होने से इनकार कर दिया है लेकिन शरद यादव उनकी पैरवी करते नजर आ रहे हैं। कहा जा सकता है कि मुफ्ती और यादव साथ आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मुफ्ती को चैन से काम करने दिया जए'

pdp wont go with janata parivar says sharad yadav

शरद यादव ने जम्मू-कश्मीर में पिछले छह दशक से चली आ रही समस्या का हल खोजने में मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को सक्षम बताते हुए कहा कि अगर मुफ्ती को चैन से काम करने दिया गया तो वह समस्या के हल का रास्ता खोज सकते हैं। जम्मू में रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए शरद यादव ने कहा कि उनका मानना है कि जम्मू-कश्मीर र्कोई विवाद नहीं है।

केवल समस्या है। पिछले 68 साल से देश इस समस्या का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र बेहद मजबूत है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत हर समस्या का हल निकल सकता है। रियासत के मौजूदा मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को काम करने का अवसर और पूरा समय मिला तो वह हल का रास्ता खोज लेंगे।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वह मंत्री रहे। उस समय भी कश्मीर की समस्या का हल खोजने के गंभीर प्रयास हुए।

'किसानों पर अत्याचार कर रहे मोदी'

pdp wont go with janata parivar says sharad yadav

इंसानियत, कश्मीरियत और जम्हूरियत की भावना से हर पक्ष से बातचीत शुरू की गई। मौजूदा गठबंधन सरकार ने भी न्यूनतम साझा कार्यक्रम में इन सब मुद्दों को शामिल किया है। ऐसे में सरकार को काम करने के लिए समय मिलना चाहिए।

शरद यादव ने मोदी सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि चुनाव में किसानों, बेरोजगार युवाओं से किए वादों को पूरा करने के बजाय प्रधानमंत्री मोदी भूमि अधिग्रहण बिल लाकर किसानों पर अत्याचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में कांग्रेस समेत विपक्ष एकजुट होकर इस बिल को पारित होने से रोकेगा।

उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों को मोदी सरकार लाभ दे रही है और किसानों और गरीबों के खिलाफ नीतियां बना रही है। भूमि अधिग्रहण बिल के लिए जनता परिवार लड़ाई लड़ेगा। मोदी को रोकने के लिए जनता परिवार एकजुट हुआ है। जल्द ही चुनाव आयोग से चुनाव चिह्न भी मिल जाएगा।


लव जेहाद, घर वापसी से क्या चाहती है भाजपा
सांसद शरद यादव ने कहा कि भाजपा लव जेहाद, घर वापसी जैसे नारे देती है। इससे देश का भला नहीं होगा। जनता परिवार लोगों को जागरूक करेगा। वोटों का ध्रुवीकरण न हो, इसके लिए जनता परिवार एकजुट हो रहा है। किसान देश की धुरी है। किसानों की उपेक्षा को देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed