Jammu: पीडीपी ने पांच और विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों की सूची की जारी, कल आठ नामों का किया था एलान
अनंतनाग (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र से अब्दुल गफ्फार सोफी को जिम्मेदारी दी गई है। पहलगाम क्षेत्र से डॉ. शब्बीर सिद्दीकी को प्रभारी बनाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के संसदीय बोर्ड ने पांच विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों की सूची जारी की है। अनंतनाग (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र से अब्दुल गफ्फार सोफी को जिम्मेदारी दी गई है। पहलगाम क्षेत्र से डॉ. शब्बीर सिद्दीकी को प्रभारी बनाया गया है।
यहां पढ़ें पांच विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों के नाम-
इससे पहले सोमवार को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने आठ विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों की सूची जारी की थी। बिजबिहाड़ा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इल्तिजा मुफ्ती विधानसभा चुनाव से अपने राजनीतिक करिअर की शुरुआत करेंगी। लोकसभा चुनाव में मां के लिए प्रचार में उतरने के साथ ही उनके चुनावी अखाड़े में उतरने की चर्चाएं तेज हो गई थीं।
पीडीपी ने इन्हें बनाया प्रभारी
अब्दुल रहमान वीरी - अनंतनाग पूर्व
सरताज अहमद मदानी - देवसर
डॉ. महबूब बेग - अनंतनाग
जीएन लोन हंजूरा - चरार-ए-शरीफ
इल्तिजा मुफ्ती - बिजबिहाड़ा
जीएच मोहिउद्दीन वानी - वाची
वाहिद-उर-रहमान पर्रा - पुलवामा
रफीक अहमद नाइक - त्राल
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.