{"_id":"62b2cf98cd095302836cddff","slug":"pdp-protests-in-jammu-gandhi-nagar-over-agneepath-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Agneepath Protest: जम्मू में अग्निपथ योजना के खिलाफ पीडीपी ने खोला मोर्चा, स्कीम वापस लिए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Agneepath Protest: जम्मू में अग्निपथ योजना के खिलाफ पीडीपी ने खोला मोर्चा, स्कीम वापस लिए जाने की मांग
Wed, 22 Jun 2022 01:45 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 22 Jun 2022 01:45 PM IST
सार
पीडीपी नेता ने कहा कि देशभर में युवा अग्निपथ योजना के खिलाफ सड़क पर उतरे हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत सिर्फ चार नौकरी कर सकते हैं, जो कि सरासर अन्याय है।
विज्ञापन
Jammu PDP Protest
- फोटो : संजय कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अग्निपथ योजना के विरोध में बुधवार को पीडीपी ने जम्मू शहर के गांधीनगर में पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान पीडीपी के सदस्यों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और इस योजना को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
पीडीपी नेता ने कहा कि देशभर में युवा अग्निपथ योजना के खिलाफ सड़क पर उतरे हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत सिर्फ चार नौकरी कर सकते हैं, जो कि सरासर अन्याय है। उन्हें न ही पैंशन दी जानी है और न ही कोई अन्य सुविधा। कुछ लाख पैसों से वे अपनी जीवनयापन कैसे करेंगे। चार साल के बाद युवा नौकरी से बाहर आएंगे तो वे कहां जाएंगे। इन चीजों पर सरकार को विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के साथ-साथ देश की सेना के साथ भी खिलवाड़ कर रही है। हाल ही में एक भाजपा नेता ने अग्निवीरों को चार साल की नौकरी के बाद गार्ड बनाने तक की बात कह दी है, जो कि बहुत ही निंदनीय तर्क है। इससे भाजपा की मंशा का साफ पता चलता है कि वे युवाओं को बेरोजगारों की फौज में बदलना चाहती है। इस योजना को जल्द से जल्द वापस लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
वहीं, एक अन्य पार्टी नेता ने कहा कि सरकार ने योजना बनाने से पहले न तो विपक्ष से चर्चा की और न ही जनता से इस मसले में कोई विचार लिया गया। केंद्र की मोदी सरकार ने तानाशाही तरीके से युवाओं पर अपनी योजना को थोपना चाह रही है। इसी से हताश होकर युवा सड़कों पर उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह लोकतांत्रिक तरीके से योजनाओं को विपक्ष और जनता के सामने लाए और उस पर विचार-विमर्श के बाद ही उन्हें लागू किया जाए।