फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PDP President's election on 22nd, Mehbooba's coronation decided

जम्मू-कश्मीरः पीडीपी अध्यक्ष का चुनाव 22 फरवरी को, महबूबा की ताजपोशी तय

Sat, 30 Jan 2021 01:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
बृजेश कुमार सिंह, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sat, 30 Jan 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
PDP President's election on 22nd, Mehbooba's coronation decided
महबूबा मुफ्ती - फोटो : ANI

पीडीपी-भाजपा गठबंधन की सरकार गिरने के बाद लगातार विरोधियों के निशाने पर रहीं महबूबा मुफ्ती का दोबारा पार्टी अध्यक्ष चुना जाना तय माना जा रहा है। नए अध्यक्ष का चुनाव 22 फरवरी को होगा। इसके लिए श्रीनगर और जम्मू दोनों जगह पार्टी की बैठक बुलाई गई है। नए अध्यक्ष के चुने जाने के बाद अनुच्छेद 370 हटने के बाद से लगभग डेढ़ साल से ठप पड़ी पार्टी की गतिविधियां जोर पकड़ेंगी।

विज्ञापन


पीडीपी-भाजपा सरकार गिरते ही एक के बाद एक कई साथियों ने महबूबा का साथ छोड़ दिया। इनमें कई पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक भी शामिल रहे। पार्टी से अलग हुए पूर्व मंत्री अल्ताफ बुखारी ने अपनी नई पार्टी जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी का गठन कर लिया। पार्टी से अलग होने वाले पूर्व मंत्रियों व विधायकों ने अपनी पार्टी, पीपुल्स कांफ्रेस तथा नेशनल कांफ्रेंस का दामन थाम लिया।
विज्ञापन


पार्टी छोड़ने वालों ने महबूबा पर भाई-भतीजावाद तथा रिश्तेदारों व चाटुकारों को समर्थन देने का आरोप लगाया था। पार्टी में फूट केवल कश्मीर में ही नहीं पड़ी बल्कि जम्मू के भी संस्थापक सदस्यों ने पार्टी से नाता तोड़ लिया। ऐसे में महबूबा को अपनी नींव दरकती नजर आई, लेकिन उन्होंने कभी भी पार्टी छोड़ने वालों के प्रति कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की। पार्टी में लगातार हो रहे विरोधों के बाद एक खेमा उनकी जगह नए अध्यक्ष की नियुक्ति की भी वकालत करने लगा। इस खेमे का तर्क था कि पार्टी को एकजुट रखने के लिए नया चेहरा लाया जाना जरूरी हो गया है। हालांकि, महबूबा के खास नेताओं ने इस अभियान को परवान नहीं चढ़ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉल कॉलेज के 150 प्रतिनिधि चुनाव में लेंगे हिस्सा
जम्मू में पूर्व एमएलसी सुरिंदर चौधरी तथा श्रीनगर में पूर्व मंत्री अब्दुल रहमान वीरी को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। दोनों जगह दोपहर 12 बजे बैठक बुलाई गई है। श्रीनगर में फेयरव्यू तथा जम्मू में गांधीनगर स्थित पार्टी कार्यालय में चुनाव से जुड़े (इलेक्ट्राल कॉलेज) 150 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है। चुनाव अधिकारी वीरी ने बताया कि 22 फरवरी को नए अध्यक्ष का चुनाव होगा। यदि सर्वसम्मति नहीं बनती है तो चुनाव होगा। इस दिन बुलाई गई बैठक में और किसी एजेंडे पर चर्चा नहीं होगी। नया अध्यक्ष अपनी टीम की घोषणा अगले कुछ दिनों में करेगा।


आरएसएस में भी बदलाव संभव
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में भी इसी महीने बदलाव संभव है। प्रांत संघचालक पद पर ब्रिगेडियर सुचेत सिंह के स्थान पर किसी नए व्यक्ति की नियुक्ति की जा सकती है। इसके लिए प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक 31 जनवरी को बुलाई गई है। सूत्रों ने बताया कि उत्तर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख बलबीर जी इन दिनों प्रांत के प्रवास पर हैं। वे 31 जनवरी को बुलाई गई बैठक में मौजूद रहेंगे। संघ से जुड़े सूत्रों ने बताया कि यह चुनावी वर्ष है। कार्यकारिणी की बैठक में चुनाव के मुद्दे पर विचार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed