{"_id":"617d1aeee05fee6fcf3c524f","slug":"pdp-president-mehbooba-mufti-writes-to-pm-modi-regarding-arrest-of-three-kashmiri-students-in-agra-for-allegedly-celebrating-pakistan-win-over-india-in-a-t20-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर: भारत की हार का जश्न मनाने वालों के लिए महबूबा का प्रेम, गिरफ्तार छात्रों के लिए पीएम मोदी को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर: भारत की हार का जश्न मनाने वालों के लिए महबूबा का प्रेम, गिरफ्तार छात्रों के लिए पीएम मोदी को लिखा पत्र
Sat, 30 Oct 2021 03:50 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 30 Oct 2021 03:50 PM IST
सार
महबूबा ने प्रधानमंत्री से कहा है कि मैं आपसे इस मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध करती हूं ताकि इन युवाओं का भविष्य खराब न हो।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी20 विश्व कप क्रिकेट मैच में भारत की हार का जश्न मनाने वाले कश्मीरी छात्रों की गिरफ्तारी के संबंध में जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है। महबूबा ने प्रधानमंत्री से कहा है कि मैं आपसे इस मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध करती हूं ताकि इन युवाओं का भविष्य खराब न हो। महबूबा मुफ्ती ने जिन तीन छात्रों के संबंध में प्रधानमंत्री को पत्र लिखा उन्होंने उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में भारत पर पाकिस्तान की जीत का कथित रूप से जश्न मनाया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पीओके में तेज हुई आतंकी संगठनों की हलचल, बर्फबारी से पहले राजोरी और पुंछ में बढ़ सकती है आतंकी घुसपैठ
विज्ञापन
टी-20 मैच में पाकिस्तान की जीत के बाद जश्न मनाने और देश विरोधी नारे लगाने के आरोप में आगरा के बिचपुरी स्थित आरबीएस टेक्निकल कैंपस के तीन कश्मीरी छात्र अरशीद यूसुफ, इनायत अल्ताफ शेख और शौकत अहमद गनी को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों ने व्हाट्सएप पर स्टेटस वीडियो लगाकर खुशी जाहिर की थी। मामले में तीनों छात्रों के खिलाफ थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान के बीच 24 अक्तूबर को टी-20 मैच हुआ था। आरोप है कि पाकिस्तान की जीत के बाद तीनों कश्मीरी छात्रों ने देश विरोधी गतिविधि की थी। अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर भड़काऊ वीडियो शेयर किए थे। इसके साथ ही एक छात्र के विरोध करने पर चैटिंग में कश्मीर को अपना देश बताया था।
आरबीएस टेक्निकल कैंपस में आरोपी छात्र अरशीद यूसुफ, इनायत अल्ताफ शेख सिविल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष और शौकत अहमद गनी चतुर्थ वर्ष के छात्र हैं। कॉलेज प्रबंधन ने मामला संज्ञान में आने के बाद तीनों को निलंबित कर दिया था।