फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PDP president mehbooba mufti arrived in balakot

उम्मीद है मोदी भी अटल की तरह पाकिस्तान से दोस्ती बढ़ाएंगे

Wed, 02 Sep 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ Updated Wed, 02 Sep 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
PDP president mehbooba mufti arrived in balakot

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को पाकिस्तानी गोलाबारी प्रभावित बालाकोट इलाके का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गोलाबारी में मारे गए पांच लोगों के परिवार वालों से मिलकर संवेदना जताई। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच शांति बहाली के लिए तत्काल प्रभाव से उपाय करने को कहा।

विज्ञापन


ग्रामीण खेती तथा अन्य कार्यों के चलते सीमावर्ती इलाकों में जा सके, इसकी व्यवस्था सुनिश्चत करने के लिए केंद्र सरकार हस्तक्षेप करे। उन्होंने क्षेत्र में क्रिटिकल केयर एंबुलेंस की तैनाती तथा ट्रामा सेंटर बनाने की मांग की।  
विज्ञापन


बाद में कृष्ण चंद्र पार्क में आयोजित सभा में पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर बरसते हुए कहा कि क्या सोनिया गांधी पाकिस्तान के साथ युद्ध चाहती हैं। हम तो जम्मू कश्मीर को अमन का माध्यम बनाना चाहते हैं। जम्मू- कश्मीर को हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच पुल बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुफ्ती ने सन 2002 में जब केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की हुकूमत थी और रियासत में पीडीपी-कांग्रेस की सरकार थी तो मुफ्ती के कहने पर अटल ने पाकिस्तान के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाया था।

उसके बाद 2005 में अटल जी की सरकार चली गई। कांग्रेस की सरकार आई तो पाकिस्तान के साथ जिस प्रकार रिश्ते सुधारने के लिए बातचीत होनी चाहिए थी, वह नहीं हुई जिसके कारण आज हमें जीरो से शुरू करना पड़ रहा है।

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू कश्मीर में गोलाबारी चल रही है और पंजाब में वाघा बार्डर से पाकिस्तान से प्याज के ट्रक आ रहे हैं। क्योंकि हिंदुस्तान में प्याज मंहगा है। पाकिस्तान में सस्ता फिर क्या कारण है कि जम्मू कश्मीर के बार्डर पर गोलाबारी होती है।


हम जम्मू कश्मीर को दोनों देशों के बीच जंग का नही,अमन का मैदान बनाना चाहतें हैं। हमें आशा है कि मोदी जी भी अटल जी की तरह पाकिस्तान के साथ दोस्ताना संबंध बढ़ाएंगे। इस अवसर पर राज्य के शिक्षा मंत्री नईम अख्तर, सड़क एवं भवन निर्माण मंत्री सैयद अल्ताफ बुखारी, पुंछ के विधायक शाह मोहम्मद तांत्रे और युवा प्रधान तनवीर डार ने भी जनसभा को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed