बीडीसी चुनाव से पीडीपी का किनारा, कल नामांकन का आखिरी दिन, महबूबा से नेताओं की बैठक तक नहीं हुई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल (बीडीसी) चुनाव में हिस्सा लेने की पीडीपी की संभावना लगभग खत्म हो गई है। पार्टी नेताओं के अनुसार चुनाव में हिस्सा लेने या न लेने का फैसला और उम्मीदवारों को पार्टी का टिकट देने का अधिकार अध्यक्ष के पास होता है। अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती नजरबंद हैं और उनसे पार्टी नेताओं का कोई संपर्क नहीं हो पाया है।
जम्मू संभाग के 18 नेताओं की टीम को वरिष्ठ नेता वेद महाजन की अगुवाई में सोमवार को श्रीनगर में नजरबंद चल रही महबूबा मुफ्ती से मुलाकात करनी थी। लेकिन यह बैठक रद्द हो गई। इस बारे में वेद महाजन ने बताया कि पीडीपी नेताओं के दल को सोमवार सुबह नौ बजे हवाई जहाज से श्रीनगर पहुंचना था। इनमें राजोरी और पुंछ जिलों के नेता भी शामिल थे। इनको शनिवार रात को सूचना दी गई है और वह सुबह नौ बजे तक जम्मू नहीं पहुंच सकते थे।
महबूबा की सहमति और चर्चा के बिना चुनाव लड़ने का फैसला नहीं लिया जा सकताः महाजन
ऐसे में श्रीनगर दौरे को रद्द कर दिया गया। बीडीसी चुनाव में पीडीपी के हिस्सा लेने के प्रश्न पर महाजन ने कहा कि यह कैसे संभव है कि पार्टी अध्यक्ष पिछले दो महीने से ज्यादा समय से नजरबंद हैं और पार्टी नेताओं का उनसे कोई संपर्क नहीं है।
बताया कि अध्यक्ष ही चुनाव लड़ने और उम्मीदवारों को टिकट देने का अधिकार रखती हैं। उनकी सहमति और चर्चा के बिना चुनाव लड़ने का फैसला नहीं लिया जा सकता। उल्लेखनीय है कि नौ अक्तूबर को बीडीसी चुनाव में उम्मीदवारों के नामांकन का आखिरी दिन है।