फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PDP leader Muzaffar Hussain Baig offers to quit from Lok Sabha

भाजपा से गठबंधन पर पीडीपी में भूचाल, बेग हुए बागी

Mon, 02 Feb 2015 11:55 PM IST
Updated Mon, 02 Feb 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
PDP leader Muzaffar Hussain Baig offers to quit from Lok Sabha

भाजपा से गठबंधन की संभावना पर पीडीपी में भूचाल की स्थिति पैदा हो गई है। पूर्व डिप्टी सीएम और बारामूला के सांसद मुजफ्फर हुसैन बेग ने पार्टी आलाकमान के रवैये से नाराज होकर इस्तीफे की पेशकश की है। बेग ने कहा है कि भाजपा से गठबंधन किसी मजबूरी में नहीं किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


गठबंधन तभी किया जाए जब यह रियासत के राजनीतिक और आर्थिक हित में जरूरी समझा जाए। फिलहाल बेग का संसद से इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के पास है। महबूबा ने बेग से बातचीत कर मामला सुलझाने की कोशिश की है।
विज्ञापन


बेग की बगावत तब सामने आई है जब पीडीपी और भाजपा में न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर सहमति बन चुकी है और 10 फरवरी तक नई सरकार बनाने की कवायद तेज है।

पार्टी में अपेक्षा के श‌िकार थे बेग

PDP leader Muzaffar Hussain Baig offers to quit from Lok Sabha

पार्टी में कद को हिसाब से अहमयित नहीं मिलने पर बेग नाराज चल रहे थे। विधानसभा चुनाव से पहले भी उनकी नाराजगी और पार्टी से अलग होने की चर्चाओं ने जोर पकड़ा था लेकिन तब पार्टी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद ने उन्हें मना लिया था।

विधानसभा चुनाव में पार्टी को कश्मीर घाटी से 28 सीट मिलने के बाद भी बेग ने खुद को उपेक्षित ही महसूस किया। सरकार गठन पर भाजपा के महासचिव राम माधव ने सबसे पहले मुजफ्फर हुसैन बेग से ही बातचीत की थी। श्रीनगर में उनके आवास और एक होटल में दो दौर की बातचीत के बाद पीडीपी ने बेग को वार्ता से अलग कर दिया।

पार्टी ने आर्थिक विशेषज्ञ और इस बार विधायक बने डा. हसीब द्राबू को भाजपा के साथ वार्ताकार नियुक्त कर दिया। इतना ही नहीं अन्य नेताओं के साथ बेग पर भी  गठबंधन पर बयान देने की रोक लगा दी गई। बेग इससे आहत हुए।

रिफ्यूजियों को जम्मू कश्मीर में नागरिकता की मांग

PDP leader Muzaffar Hussain Baig offers to quit from Lok Sabha

हांलाकि इस बार उन्हें उस बयान के कारण पार्टी में विरोध झेलना पड़ा जो भाजपा और आरएसएस की नीतियों के समर्थन में था। पश्चिमी पाकिस्तान के रिफ्यूजियों को जम्मू कश्मीर में नागरिकता के मुद्दे पर बेग ने कहा था कि इस मुद्दे पर मानवता के आधार पर पर फैसला होना चाहिए।

यह बयान पीडीपी आलाकमान को रास नहीं आया। आलाकमान ने उन्हें ऐसा बयान नहीं देने की हिदायत दी तो बेग भड़क गए। बेग का कहना है कि पश्चिमी पाकिस्तान के रिफ्यूजी जम्मू कश्मीर में रह रहे हैं और उन्हें लोकसभा के चुनाव में मतदान का भी अधिकार है।

वह सिर्फ विधानसभा चुनाव में वोट नहीं डाल सकते हैं। इस मुद्दे पर मानवतावादी दृष्टिकोण से जम्मू कश्मीर के संविधान के अनुरूप फैसले की बात उन्होंने की थी। बेग ने कहा कि उनका बयान इस्लाम के सिद्धांतों के भी अनुरूप है।

विज्ञापन

केंद्र में मंत्री पद चाहते हैं बेग

PDP leader Muzaffar Hussain Baig offers to quit from Lok Sabha

पीडीपी सूत्रों का कहना है कि भाजपा से गठबंधन के बाद बेग केंद्र में मंत्री का पद चाहते हैं। पीडीपी को केंद्र में एक मंत्री पद मिलना लगभग तय है लेकिन पार्टी ने इसके लिए महबूबा मुफ्ती का नाम तय किया है। इससे बेग खफा हैं।

पीडीपी की पिछली सरकार में बेग उप मुख्यमंत्री थे और वित्त मंत्रालय उनके पास था। इस बार रियासत में वित्त मंत्रालय डा. द्राबू को दिए जाने की संभावना है। बेग पीडीपी के संस्थापकों में से एक हैं। उन्हें अब लग रहा है कि पार्टी उनकी जगह डा. द्राबू को ज्यादा अहमियत दे रही है।

बेग की बगावत के बाद दिन भर अफवाहों का दौर चलता रहा। चर्चा रही कि बेग कुछ विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि बेग और पीडीपी आलाकमान ने ऐसी किसी भी संभावना से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed