फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pdp ex mla dr shafi ahmed wani resigned from party, he was elected mla in previous govt from budgam

जम्मू-कश्मीर: पीडीपी के एक और पूर्व विधायक डॉ. शफी अहमद ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Sun, 10 Feb 2019 02:52 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 10 Feb 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
pdp ex mla dr shafi ahmed wani resigned from party, he was elected mla in previous govt from budgam
पूर्व विधायाक डॉ. शफी अहमद वानी - फोटो : फाइल
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पीडीपी के एक और पूर्व विधायक डॉ. शफी अहमद वानी ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे को पार्टी के लिए झटका माना जा रहा है। 61 वर्षीय डॉ. शफी पिछले चुनाव में बडगाम जिले के बीरवाह से पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए थे। उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है। हाल ही में कई बड़े नेता पार्टी छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन


दो दिन पहले बारामूला व  बांदीपोरा जिले के प्रभारी इरशाद रसूल ने पार्टी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। पीडीपी से नेताओं के इस्तीफे का दौर जारी है। पिछले कुछ दिनों में करीब एक दर्जन वरिष्ठ नेता पीडीपी का दामन छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन


वीरवार को पीडीपी से उत्तरी कश्मीर के बारामूला और बांदीपोरा के जिलाध्यक्ष ने भी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफे का ऐलान कर दिया था। हालांकि उनके पार्टी छोड़ने के फैसले के कारणों का पता नहीं चल सकता है। उन्होंने कहा था कि मैं पीडीपी की मूल सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। मैंने अपना त्याग पत्र पार्टी अध्यक्ष (महबूबा मुफ्ती) को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed