घाटी में पीडीपी ने सबको पछाड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं, कांग्रेस और भाजपा ने अभी एक भी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता नईम अख्तर का कहना है कि पार्टी ने विधानसभा की कुल 87 सीटों में से 64 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
अन्य उम्मीदवारों की घोषणा भी जल्द की दी जाएगी ताकि उम्मीदवार अपने विधानसभा क्षेत्रों में काम कर सकें और विधानसभा चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सरकार बनाने की स्थिति में आ सके।
सबसे फिसड्डी भाजपा और कांग्रेस
दूसरी ओर घाटी में दोनों राष्ट्रीय पार्टियों कांग्रेस और भाजपा ने अभी तक एक भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। यही कारण है कि टिकट के दावेदार अभी तक ऊहापोह की स्थिति में हैं। न ही वह प्रचार कर पा रहे हैं और न ही खुलकर दम खम दिखाने का मौका मिल रहा है।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा का कहना है कि पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा करने की तैयारी में जुटी है। जल्द ही सूची जारी की जाएगी। जनता के बीच काम करने वाले चेहरों को प्राथमिकता दी जाएगी।
उधर, कांग्रेस प्रवक्ता रविंद्र शर्मा का कहना है कि पार्टी जिला स्तर पर अधिवेशन का सिलसिला जारी रखे है। आम राय से पार्टी में उम्मीदवारों की घोषणा करने को प्राथमिकता दी जा रही है।