फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PDP chief Mehbooba Mufti is being released from detention says J-K Administration Spokesperson Rohit Kansal

जम्मू-कश्मीर: पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती हुईं रिहा, 14 महीने से थीं हिरासत में

Tue, 13 Oct 2020 09:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 13 Oct 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
PDP chief Mehbooba Mufti is being released from detention says J-K Administration Spokesperson Rohit Kansal
महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने घर पर नजरबंद पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को 14 माह बाद रिहा करने का फैसला किया है। प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव शालीन काबरा की ओर से मंगलवार शाम को जारी आदेश के अनुसार सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) में अपने घर पर नजरबंद महबूबा मुफ्ती को मुक्त किया जाता है। 
विज्ञापन

  पार्टी सूत्रों के अनुसार, वह शुक्रवार को मीडिया से मुखातिब हो सकती हैं। महबूबा मुफ़्ती को 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने से पूर्व नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला और उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला समेत कई प्रमुख राजनेताओं के साथ नजरबंद किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन







शुरू में केवल उन्हे प्रिवेंटिव डिटेन्शन में रखा गया लेकिन बाद में 6 फरवरी को महबूबा मुफ़्ती और उमर अब्दुल्ला दोनों पर सरकार ने पीएसए लगाया गया था। फारूक और उमर की रिहाई के बाद महबूबा की रिहाई के लिए लंबे समय से मांग उठ रही थी। 

महबूबा की रिहाई के लिए उनकी बेटी इल्तिजा ने सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दाखिल थी। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर यह पूछा था कि किसी व्यक्ति को कितने दिनों तक हिरासत में रखा जा सकता है। 

महबूबा को  हिरासत में लिए जाने के बाद  चश्मे शाही स्थित अतिथिगृह ले जाया गया था। जहां से 16 नवम्बर को एमए रोड पर स्थित सरकार बंगला नंबर 6 में लाया गया था। 

सर्दियां शुरु होने से पहले उस समय महबूबा की बेटी इल्तिजा ने सरकार से आग्रह किया कि ठंड में उनकी मां के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यहां से दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए।  उसके बाद महबूबा एमए रोड स्थित बंगला नंबर 6 से फेयरव्यू गुपकार शिफ्ट किया गया। 

इल्तिजा बोली, सभी का शुक्रिया
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का ट्विटर हैंडल ऑपरेट कर रहीं बेटी इल्तिजा ने मां की रिहाई के खबर पर ट्वीट किया - गैर कानूनी तरीके से बंदी बनाने की अवधि आखिरकार खत्म हो रही है। इस मुश्किल हालात में समर्थन देने वाले उन सभी लोगों का शुक्रिया। अल्लाह सभी को महफूज रखे।

उमर बोले, आपका स्वागत है
महबूबा मुफ्ती साहिबा की एक साल से ज्यादा अरसे बाद रिहाई की खबर से खुश हूं। उन्हें लगातार बंदी बनाए रखना विडंबना और लोकतंत्र के बुनियादी मूल्यों के खिलाफ था। बाहर आने पर आपका स्वागत है महबूबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed