फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PDP chief Mehbooba Mufti call party meeting in jammu

महबूबा ने अपने पिता के जाते ही बुलाई पार्टी मीटिंग

Sun, 01 Feb 2015 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 01 Feb 2015 10:01 AM IST
विज्ञापन
PDP chief Mehbooba Mufti call party meeting in jammu

पीडीपी अध्यक्ष एवं सांसद महबूबा मुफ्ती ने शनिवार देरशाम पार्टी नेताओं से राज्य सभा चुनाव और सरकार गठन पर चर्चा की। करीब दो घंटे चली रात्रिभोज (डिनर) बैठक में महबूबा ने पार्टी के सांसदों, विधायकों और एमएलसी को सरकार गठन से लेकर राज्य सभा चुनाव पर पार्टी की भाजपा के साथ चल रही वार्ता की जानकारी दी।

विज्ञापन


महबूबा ने पार्टी नेताओं के सुझाव लेकर उनका मन भी टटोला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद के रियासत के बाहर होने के चलते महबूबा ने पार्टी नेताओं को सियासी हालात की जानकारी दी।
विज्ञापन


बैठक में महबूबा समेत पार्टी के तीनों सांसद मुज्जफर हुसेन बेग, तारिक हमीद करा के अलावा विधायकों और एमएलसी ने शिरकत की। बैठक से बाहर आए पीडीपी विधायक हक खान ने कहा कि काफी लंबे समय बाद पार्टी सांसदों, विधायकों और एमएलसी को एक मंच पर एकत्रित होने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बैठक में सियासी हालात पर चर्चा भी हुई। विधायक आबिद अंसारी और एमएलसी सईद असगर अली ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी के सांसदों, विधायकों और एमएलसी को पार्टी अध्यक्ष ने बुलाकर राजनीतिक हालात पर चर्चा की।


वहीं पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नईद अख्तर का कहना हैं कि पार्टी नेताओं को रात्रिभोज पर बुलाया गया था और पार्टी अध्यक्ष ने उनके साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की। वहीं पार्टी सूत्रों की माने तो बैठक में भाजपा के साथ चली वार्ता के बारे में पार्टी नेताओं को जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed