{"_id":"5ca25db8bdec221448559d43","slug":"pdp-can-combine-with-nc-if-needed-says-mehbooba-mufti","type":"story","status":"publish","title_hn":"साख बचाने को नेकां के साथ किसी हद तक जाने को तैयार: महबूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साख बचाने को नेकां के साथ किसी हद तक जाने को तैयार: महबूबा
Tue, 02 Apr 2019 12:21 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अगर केंद्र को जम्मू कश्मीर को अपने साथ रखना होगा तो हमारी शर्तों के आधार पर चलना होगा। अगर अनुच्छेद 370 को बचाने के लिए उन्हें नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के साथ जाना पड़े तो वह किसी भी हद तक जा सकती हैं।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को अमित शाह के 35ए को 2020 तक हटाने को लेकर दिए बयान पर धमकी देते हुए कहा, 'वो भी देखेंगे हम भी देखेंगे... कि जम्मू कश्मीर को अगर उनको साथ रखना है तो हमारी शर्तों के आधार पर रखना पड़ेगा, क्योंकि यह मुस्लिम मेजोरिटी स्टेट है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर वो 35ए के साथ कोई छेड़छाड़ करते हैं तो उन्हें जम्मू कश्मीर को भूल जाना चाहिए। यह पूछे जाने पर कि क्या भविष्य में जरूरत पड़ने पर पीडीपी नेकां के साथ गठबंधन कर सकती है, उन्होंने कहा कि जहां पर जम्मू कश्मीर की साख दांव पर लगी हो, जैसे 370 मामले में उसके बचाव के लिए मैं नेकां के साथ किसी हद तक जाने के लिए तैयार हूं।
विज्ञापन