पीडीपी भाजपा के नौ उम्मीदवारों की जीत तय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 15 उम्मीदवारों के नामांकन के बाद नंबर गेम के हिसाब से भाजपा पीडीपी के नौ उम्मीदवार सेफ जोन में हैं जबकि पांच उम्मीदवार डेंजर जोन में है। इनमें भाजपा के दो, निर्दलीय, पीडीपी और नेकां का एक एक उम्मीदवार शामिल है।
नेकां ने कांग्रेस के सहयोग से दो उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में उतारे हैं और दोनों सीटों पर नेकां मुकाबले में है। एक सीट पर पार्टी प्रत्याशी सज्जाद अहमद किचलू को जीत भी मिल सकती है।
ग्यारह सीटों के लिए चुनाव आयोग से चार अधिसूचना जारी की हैं। जम्मू संभाग की पांच सीटों में से चार सीटों पर भाजपा के विबोध गुप्ता, रोमेश अरोड़ा, चरणजीत सिंह खालसा, नेकां के सज्जाद किचलू और पीडीपी के सुरेंद्र चौधरी और निर्दलीय अजय सिंह ने नामांकन भरा है।
इन सीटों पर एक उम्मीदवार को जीत के लिए कम से कम 18 वोट चाहिए। ऐसे में भाजपा पीडीपी के खाते में चार में से तीन सीटें जा सकती हैं जबकि एक सीट पर नेकां उम्मीदवार जीत सकता है। इस मामले में भाजपा के चरणजीत सिंह खालसा और निर्दलीय अजय सिंह डेंजर जोन में हैं।
भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध ही चुने जाएंगे
लेह सीट से भाजपा के उम्मीदवार तेसरिंग दोरजे ने ही नामांकन भरा है। इस सीट पर जीत के लिए 44 वोट चाहिए और आसार हैं कि भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध ही चुने जाएंगे। कारगिल सीट से पीडीपी के अनायत अली ही चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में उनके भी निर्विरोध चुने जाने के आसार हैं।
वहीं विधानसभा चुनाव जीतने से कश्मीर संभाग में अब्दुल मजीद भट्ट, जम्मू संभाग से देंवेंद्र सिंह राणा और कश्मीर संभाग से मोहम्मद अशरफ की सीट पर हो रहे उप चुनाव में पीडीपी के यासिर रेशी, पीडीपी के ही फिरदौस अहमद टाक और भाजपा के सोफी यूसुफ ने नामांकन भरा हैं।
इसमें एक सीट पर जीत के लिए 44 वोट चाहिए और नंबर गेम के हिसाब से इन सीटों पर भी तीनों उम्मीदवार निर्विरोध जीत हासिल कर सकते हैं। वहीं कश्मीर संभाग की दो सीटों में पीडीपी के जावेद मिर्चाल, सैफुद्दीन भट्ट, भाजपा की द्राक्षा अंद्राबी और नेकां के कैसर जमशेद लोन ने नामांकन भरा है। ऐसे में दोनों सीटों पर मुकाबला होने के आसार हैं।
किस अधिसूचना पर कौन कौन खड़ा
पहली अधिसूचना में जम्मू संभाग की चार सीट
भाजपा- विबोध गुप्ता, रोमेश अरोड़ा, चरणजीत सिंह खालसा
नेकां- सज्जाद अहमद किचलू
पीडीपी- सुरेंद्र चौधरी
इन चार सीटों पर जीत के लिए एक उम्मीदवार को 18 वोट की दरकार
दूसरी अधिसूचना में कश्मीर संभाग दो सीट
पीडीपी- जावेद मिर्चाल, सैफुद्दीन भट्ट
भाजपा- द्राक्षां अंद्राबी
नेकां- कैसर जमशेद लोन
इन दो सीटों पर जीत के लिए एक उम्मीदवार को 29 वोट की दरकार
तीसरी अधिसूचना में लेह, कारगिल
भाजपा- तेसरिंग दोरजे (लेह)
पीडीपी- अनायत अली (कारगिल)
इन दौनों सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने जाएंगे
चौथी अधिसूचना (उप चुनाव)
पीडीपी- फिरदोस अहमद टाक (जम्मू संभाग)
भाजपा- सोफी युसुफ (कश्मीर संभाग)
पीडीपी- यासिर रेशी (कश्मीर संभाग)
जीत के लिए एक उम्मीदवार को 44 वोट चाहिए