फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PDP-BJP engaged in the preparation of local elections

72 दिनों के बाद भी नहीं छंट पाया सरकार गठन पर छाया कुहासा

Sun, 13 Mar 2016 05:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 13 Mar 2016 05:31 PM IST
विज्ञापन
PDP-BJP engaged in the preparation of local elections
पीडीपी अध्यक्षा महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala

 पीडीपी-भाजपा ने चाहे अपने गठबंधन को अभी तक बरकरार रखा हो, लेकिन सात जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद जम्मू कश्मीर में सरकार गठन पर छाया कुहासा 72 दिनों के बाद भी छंट नहीं पाया है। फिलहाल दोनों दल शहरी स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीडीपी प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद महबूबा मुफ्ती भाजपा की प्रदेश इकाई के नेताओं से नहीं, सीधे भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के संपर्क में हैं, लेकिन महबूबा की सरकार गठन से पूर्व माहौल बनाने की शर्त पर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व अभी तक कोई फैसला नहीं कर पाया है। 
विज्ञापन


इसी बीच रियासत में राज्यपाल एनएन वोहरा की तरफ से शहरी स्थानीय निकाय चुनाव जल्द करवाने की तरफ कवायद शुरू कर दी गई है। चुनाव विभाग मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने के काम में जुटा हुआ है। ऐसे में पीडीपी-भाजपा स्थानीय निकाय चुनाव में अपने जनाधार को बनाए रखना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों पर विश्वास करें तो स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजों के बाद दोनों दल सरकार का गठन कर सकते हैं। हालांकि संसद के बजट सत्र के संपन्न होने के बाद भाजपा और पीडीपी में सरकार गठन पर निर्णायक वार्ता हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed