फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Government formation in Jammu and Kashmir - BJP + PDP might ally to form government

जम्मू-कश्मीर: BJP+PDP की होगी सरकार

Fri, 26 Dec 2014 02:34 PM IST
Updated Fri, 26 Dec 2014 02:34 PM IST
विज्ञापन
Government formation in Jammu and Kashmir - BJP + PDP might ally to form government

जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने के लिए भाजपा हर हथकंड़ा अपना रही है। भाजपा नेशनल कांफ्रेंस के साथ ही पीडीपी नेताओं के संपर्क में हैं।

विज्ञापन


इन बड़े दलों के अलावा निर्दलीय और पीपल्स कांफ्रेंस के संपर्क में भी हैं। ताजा खबर यह है कि भाजपा ने नेशनल कांफ्रेंस को छोड़कर पीडीपी के साथ सरकार बनाने की कोशिशें तेज कर दी हैं।

भाजपा नेता राम माधव ने पीडीपी के वरिष्ठ नेता मुजफ्फर हुसैन बेग से दो बार बात की। पहली उनके घर जाकर दूसरी बार कश्मीर के एक होटल में।

बाकायदा पीडीपी प्रवक्ता समीर कौल ने इस बात की तस्दीक की है कि भाजपा और पीडीपी सरकार बनाने के लिए संपर्क में हैं, लेकिन अभी कोई भी ऐलान करना जल्दबाजी होगी।

विज्ञापन

सभी के संपर्क में है भाजपा

Government formation in Jammu and Kashmir - BJP + PDP might ally to form government

बताया जा रहा है कि पीडीपी के अलावा अन्य दलों के नेताओं ने भी राम माधव से एक होटल में मुलाकात की। इनमें पीपल्स कांफ्रेंस के सज्जाद गनी लोन और हकीम मोहम्मद यासीन शामिल हैं। बता दें कि रियासत में भाजपा के पास 25 सीटें है, 28 सीटों के साथ पीडीपी सबसे बड़ी पार्टी है, लोन के पास दो ‌विधायक हैं जबक‌ि यासीन निर्दलीय विधायक हैं।

गुरूवार को भाजपा के‌ दिग्गज नेता अरुण जेटली, अरुण सिंह, राम माधव घाटी में डेरा डाले रहे। यहां पर विधायक दल के साथ बैठक करने के बाद उन्होंने अन्य दलों से समीकरण बैठाने का प्रयास किया। इस दौरान जेटली ने दावा किया कि रियासत में जो भी सरकार बनेगी वह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मर्जी से बनेगी।

जेटली ने कहा, सरकार बनाने को लेकर भाजपा के पास वीटो पॉवर है, उसके बिना सरकार बन पाना संभव नहीं है। विधायक दल की बैठक में जेटली ने स्पष्ट किया कि अभी पार्टी किसी अन्य दल के साथ संपर्क में नहीं है। बता दें कि अभी तक भाजपा विधायक दल का नेता नहीं चुना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed