फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Paying tribute to Dr. Mukherjee

Jammu News: डॉ. मुखर्जी के बलिदान से ही आज कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा

विज्ञापन
Paying tribute to Dr. Mukherjee
-अखनूर में धूमधाम से मनाई भारतीय जनसंघ के संस्थापक की जयंती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। भाजपा मंडल अखनूर ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई। मंडल अध्यक्ष दीपेश सिंह के नेतृत्व में विधायक अखनूर मोहनलाल और भाजपा जिला अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की। भारत माता की जय के नारे लगाए गए।
विधायक मोहनलाल ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे’ का नारा देकर जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। आज जो जम्मू-कश्मीर में एक संविधान और एक झंडा लागू है, वह डॉ. मुखर्जी के बलिदान की ही देन है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों को आत्मसात करें और राष्ट्र सेवा में जुटें।
विज्ञापन

अध्यक्ष दीपेश सिंह ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रहित के कार्यों को समर्पित था। अखनूर मंडल में भाजपा लगातार उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार डॉ. मुखर्जी के विचारों को जमीन पर उतारने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में भाजपा जिला महासचिव सुरेंद्र सिंह, शक्ति कुमार, कैप्टन, पार्षद राकेश मल्होत्रा, तुलसी शर्मा, अनिल शर्मा, सविता जमवाल, रघुवीर सिंह, मोहन कुमार, जगदीश बक्शी, संजय मेहरा, अजय मेहरा, रामेश्वर, रामकिशन, लाल चंद, रविंद्र चौधरी, आयुष सिंह, गोपाल शर्मा, अभिषेक वर्मा, सुमित मगोत्रा, विशाल संग्राल, सार्थक, केडी शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed