फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pay Rs 100 for 15 minutes to visit SKIMS

मरीज से 15 मिनट की मुलाकात को लगेंगे 100 रुपए

Fri, 24 Apr 2015 10:24 AM IST
Updated Fri, 24 Apr 2015 10:24 AM IST
विज्ञापन
Pay Rs 100 for 15 minutes to visit SKIMS
अगर आप श्रीनगर के स्किम्स में शाम छह बजे के बाद जाने की सोच रहें, तो एक बात जरूर सुनिश्चित कर लें कि आपकी जेब में कम से कम 100 रुपये जरूर हो। इस संबंध में स्किम्स प्रबंधन ने फैसला लिया है। हैरानी की बात यह है कि यह टिकट केवल 15 मिनट के लिए ही है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार यह कदम पैसा बनाने के लिए उठाया गया है। स्किम्स प्रबंधन द्वारा लिए गए इस फैसले ने सबको चौंका दिया है, चाहे वह किसी मरीज के अटेंडेंट हों या फिर अस्पताल के कर्मचारी।

विज्ञापन


अस्पताल के एक कर्मचारी आसिफ (बदला हुआ नाम) के अनुसार जिस तरह से टिकट पर लिखा गया है कि सफाई रखने में सहयोग दें, उससे उन्हें लगता नहीं कि ऐसे कदम उठाने से सफाई रह पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लाखों लोग दिन के समय आते हैं, क्या उनसे प्रदूषित नहीं होता अस्पताल। उनके अनुसार इस फैसले से गरीब लोगों पर मार पड़ेगी।

प्रबंधन दे रहा अपनी सफाई

Pay Rs 100 for 15 minutes to visit SKIMS

प्रबंधन को कटघरे में खड़ा करते हुए उन्होंने कहा कि अस्पताल में या तो केवल सेमिनार आयोजित किए जाते हैं या गरीबों से पैसा बटोरा जाता है। जिस दिन सही से ऑडिट होगा तब इनका भांडा फूटेगा। स्किम्स के एक और कर्मचारी असलम (बदला हुआ नाम) के अनुसार यह फैसला जल्दबाजी में लिया गया है।

उन्होंने कहा कि टिकट पर कई गलतियां देखी जा सकती हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फैसला जल्दी में लिया गया है और तुरंत इन्हें छापा गया है। इतना ही नहीं, इस स्पेशल एंट्री पास पर कहीं नहीं लिखा गया है कि यह टिकट केवल छह बजे के बाद वालों के लिए है।

इस फैसले को लेकर स्किम्स के निदेशक डॉ शौकत जरगर का कहना है कि उन्हें लगता है कि 15 मिनट के लिए 100 रुपये लेने से अस्पताल में साफ-सफाई रखने में मदद मिलेगी।

रोज होती है चार लाख की कमाई

Pay Rs 100 for 15 minutes to visit SKIMS

उन्होंने यहां तक कह डाला कि शाम छह बजे के बाद कौन सा कोई गरीब अस्पताल आता है। वहीं इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इस पर गौर करने का आश्वासन हेल्थ एंड मेडिकल एजुकेशन मंत्री चौधरी लाल सिंह ने दिया है।

गौरतलब है कि पीडीपी के जड्डिबल से विधायक अंसारी द्वारा भी कुछ समय पहले स्किम्स प्रबंधन पर लोगों के जख्मों पर नमक लगाने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।

उन्होंने कहा था कि स्किम्स में रोजाना मरीजों से ईसीजी, एक्स-रे, टेस्ट, आदि के जरिये करीबन चार लाख रुपये कमाए जाते हैं, लेकिन अस्पताल के विकास के साथ साथ मरीजों की भलाई के लिए एक फूटी कौड़ी भी खर्च नहीं की जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed