{"_id":"62192d498708b9043715c71a","slug":"paudhropan-jammu-news-jmu254595020","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौशेरा वन विभाग ने रोपे पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौशेरा वन विभाग ने रोपे पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौशेरा। वन्य विभाग की ओर से सरकारी डिग्री कालेज नौशेरा के सहयोग से शुक्रवार को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस मौके पर नीलिमा शाह (आईएफएस), डीएफओ, सब डिविजन डा. सुरिंदर कुमार, सरकारी डिग्री कालेज के प्रिंसिपल, सुदेश कुमार, रेंज अधिकारी ने नौशेरा डिग्री कालेज परिसर में एक पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की।
इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए डा. सुरिंदर कुमार, कालेज के प्रिंसिपल, जीडीसी ने पौधरोपण अभियान में सहयोग के लिए नौशेरा वन विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद दिया और अधिक से अधिक पौधे लगाने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों पौधों की देखभाल करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन पौधरोपण दिवस के रूप में माना जाना चाहिए और पर्यावरण को हराभरा, स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए पौधे लगाने चाहिए।
इस अवसर पर नीलिमा शाह ने कहा कि कालेज के छात्रों को पौधरोपण और जागरुकता के कार्यक्रमों से जोड़ा जाना चाहिए। जो पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के प्रमुख कारक हैं। संकाय सदस्यों और एनएसएस स्वयंसेवकों ने विभिन्न किस्म जैसे लॉसनिया, जामुन, बोतल ब्रश, सिल्वर ओक, बांस, पिनस आदि के 300 पौधे लगाए। कार्यक्रम का संचालन विवेक वर्मा वन संरक्षक, पश्चिम वृत्त राजौरी के मार्गदर्शन में किया गया। इस मौके पर डिग्री कालेज नौशेरा के प्रोफेसर, अन्य स्टाफ व छात्र-छात्राओं की मौजूदगी रही।