{"_id":"67b04c7cddbe50edff052dad","slug":"patwari-who-took-bribe-was-given-7-days-police-remand-caught-red-handed-taking-15-thousand-rupees-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: रिश्वत लेने वाले पटवारी को सात दिन की पुलिस रिमांड, 15 हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: रिश्वत लेने वाले पटवारी को सात दिन की पुलिस रिमांड, 15 हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा गया
Sat, 15 Feb 2025 01:45 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:45 PM IST
सार
कठुआ के हीरानगर में रिश्वत लेते पकड़े गए पटवारी सुदर्शन खजूरिया को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
पटवारी सुदर्शन खजूरिया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कठुआ के हीरानगर में रिश्वत लेते गिरफ्तार किए पटवारी को सात दिन की पुलिस रिमांड दी गई है। शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो के डीएसपी सुरीन सिंह ने पटवारी सुदर्शन खजूरिया को को एंटी करप्शन की विशेष अदालत कठुआ में पेश किया। बता दें कि कि पटवारी को रंगेहाथ 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विशेष न्यायाधीश परवीन पंडोह ने दलीलें सुनने के बाद कहा कि मामले की जांच प्रारंभिक चरण में है। आरोपी द्वारा कथित रूप से किया गया अपराध जघन्य प्रकृति का है। इसलिए आरोपी को 7 दिनों की अवधि के लिए पुलिस हिरासत में भेजा जाता है। आरोपी को कानूनी सहायता के तहत उसके अधिकारों के बारे में बताया जाएगा। एसीबी को आदेश दिया कि वह हर 48 घंटे के बाद आरोपी की मेडिकल जांच करवाए।
विज्ञापन