फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Patrolling of soldiers on LoC amidst heavy snowfall: Cold wave in Kashmir increased chills in Jammu, mercury dropped to ten degrees above normal

भारी बर्फबारी के बीच एलओसी पर जवानों की पेट्रोलिंग: कश्मीर की शीतलहर से जम्मू में बढ़ी ठिठुरन, पारा सामान्य से दस डिग्री तक गिरा

Sun, 09 Jan 2022 12:20 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 09 Jan 2022 12:20 AM IST
सार


घाटी के सभी इलाकों में भारी बर्फबारी जारी है। इससे नियंत्रण रेखा पर हालात और भी खराब हो गए हैं। सीमापार से घुसपैठ न हो इसके लिए एलओसी पर जवान बर्फबारी के बीच पेट्रोलिंग कर रहे हैं। इसका सेना ने वीडियो जारी किया है। 
 

विज्ञापन
Patrolling of soldiers on LoC amidst heavy snowfall: Cold wave in Kashmir increased chills in Jammu, mercury dropped to ten degrees above normal
एलओसी पर बर्फबारी के बीच गश्त करते जवान। - फोटो : पीआरओ सेना

विस्तार

जम्मू कश्मीर में पिछले दो दिन से खराब मौसम के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है। कश्मीर में शीत लहर के बाद जम्मू संभाग में ठंड बढ़ी है। यहां कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 6 से 10 डिग्री तक गिर गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है। उधर नियंत्रण रेखा पर भारी बर्फबारी के बीच जवान लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

बर्फबारी के कारण एलओसी के कई इलाके बर्फ की चादर से ढक गए हैं। इलाके में घुसपैठ न हो इसके लिए केरन सेक्टर में जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। सेना ने एक वीडियो जारी किया है इसमें साफ देखा जा सकता है कि जवान किस तरह सुरक्षा में लगे हैं। एलओसी पर जवान स्नो स्कूटर का सहारा भी ले रहे हैं। 

विज्ञापन

 

गत शुक्रवार दोपहर से शनिवार शाम तक जम्मू जिले में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी रहा। निचले इलाकों में भारी जलभराव से राहगीरों के साथ वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हुई। यहां दिन का तापमान सामान्य से 6.6 डिग्री गिरकर 11.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 0.2, बटोत में माइनस 1.7, कटड़ा में 7.6, भद्रवाह में माइनस 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में बारिश और बर्फबारी के कारण दिन का तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री गिरकर 2.9 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

हलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 0.2, गुलमर्ग में माइनस 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में हड्डियां जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 9.7 और कारगिल में माइनस 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed