{"_id":"6097c913c4e0b1059835ef67","slug":"patient-will-get-corona-kit-if-found-infected-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की पहल: संक्रमित पाए जाने पर मरीज को मिलेगी कोरोना किट, होंगी ये दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की पहल: संक्रमित पाए जाने पर मरीज को मिलेगी कोरोना किट, होंगी ये दवाइयां
Sun, 09 May 2021 05:05 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 09 May 2021 05:05 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए सरकार ने संक्रमितों को कोरोना किट देने का फैसला लिया है। इसका उद्देश्य मरीजों को त्वरित राहत पहुंचाना है।
विज्ञापन
ऑक्सीमीटर, सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमित पाए जाने पर मरीज को त्वरित राहत पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने पहल की है। जिसके तहत मरीजनों को कोरोना किट दिए जाने का फैसला किया गया है। स्वास्थ्य विभाग कोविड प्रबंधन किट में एक पल्स ऑक्सीमीटर, पेरासिटामोल की दस टैबलेट, इवर मिसिटीन 12 एमजी की तीन टैबलेट, एजिथ्रोमाइसिन 500 एमजी की पांच टैबलेट, जिंक की पांच टैबलेट, विटामिन सी की 10 टैबलेट और विटामिन डी की चार टैबलेट शामिल हैं।
विज्ञापन
मरीजों को सलाह दी गई है कि वह प्रत्येक चार से छह घंटे बाद अपना ऑक्सीजन का स्तर चेक करते रहें। दर 90 से कम जाए तो अस्पताल में रिपोर्ट करें। इसी तरह शरीर का तापमान 100 डिग्री से ज्यादा होने पर पेरासिटामोल टैबलेट लेने को कहा गया है।
विज्ञापन
टैबलेट इवरमिसिटीन का इस्तेमाल ज्यादातर 60 साल से ज्यादा आयु के मरीजों को भोजन के बाद रोजाना एक टैबलेट छह दिनों तक लेने की सलाह दी गई है। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट को मरीजों को कुछ खाने के बाद पांच दिनों तक नियमित खाना है।
विज्ञापन