फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Passengers' enthusiasm remains intact amidst continuous rain

Jammu News: लगातार बारिश के बीच यात्रियों का जोश बरकरार

विज्ञापन
Passengers' enthusiasm remains intact amidst continuous rain
लगातार बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। बुधवार को एक और जत्था पहलगाम मार्ग से पवित्र गुफा की ओर रवाना हुआ। बारिश के कारण रास्ते पर फिसलन है लेकिन प्रशासन और सुरक्षाबलों की सतर्कता व समुचित व्यवस्था से इसका कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा।
विज्ञापन


बुधवार को बालटाल और नुनवन से 13212 श्रद्धालु रवाना हुए। इनमें 8877 पुरुष, 3798 महिलाएं, 145 बच्चे, 70 साधु, 8 साध्वियां और 314 सुरक्षाबल के जवान हैं। अब तक 2,47,213 श्रद्धालु तीर्थयात्रा कर चुके हैं। बारिश में भीगे श्रद्धालुओं के चेहरों पर भक्ति और उमंग की झलक स्पष्ट देखी जा सकती है। यात्रियों ने कहा कि मौसम चाहे जैसा भी हो, बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए वे हर कठिनाई सहने को तैयार हैं।
विज्ञापन

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से भी यह स्पष्ट किया गया है कि मौसम पर लगातार नजर रखी जा रही है और यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि है।








प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा के लिए पूरे मार्ग पर सुरक्षाबलों की तैनाती के साथ-साथ मेडिकल कैंप, राहत शिविर और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए कुछ एहतियाती कदम भी उठाए गए हैं, लेकिन अब तक यात्रा निर्विघ्न रूप से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यात्रा का संचालन फिलहाल सामान्य ढंग से हो रहा है और जरूरत पड़ने पर उचित निर्णय लिए जाएंगे।

श्रद्धालुओं का कहना है कि यह यात्रा सिर्फ एक तीर्थयात्रा नहीं, बल्कि एक आस्था का अनुभव है, और बारिश जैसी प्राकृतिक चुनौतियां उन्हें रोक नहीं सकीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed