फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Passenger shed built on Jammu Bahu Fort Road blown up air, corporation does not know

जम्मू-कश्मीर: आंधी में उड़ा बाहु फोर्ट रोड पर बना यात्री शेड, जिम्मेदारों को पता नहीं किसने बनाया

Sat, 03 Jun 2023 02:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 03 Jun 2023 02:11 PM IST
सार

लोगों के अनुसार ठेकेदार ने जल्दबाजी में काम करवाया गया। मौके पर गुणवत्ता तक जांची नहीं गई। इसी तरह कनाल रोड, इंदिरा चौक सहित अन्य सात जगहों शेड बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Passenger shed built on Jammu Bahu Fort Road blown up air, corporation does not know
नगर निगम का जम्मू में बना शेड गिरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू के बाहु फोर्ट रोड पर यात्री शेड क्षतिग्रस्त हो गया। इस पर चार लाख रुपये खर्च हुए हैं। इतना नुकसान होने के बाद भी न तो नगर निगम और न ही स्मार्ट सिटी कंपनी जिम्मेदारी ले रही है। दोनों गोलमोल जवाब दे रहे हैं। लापरवाही का जवाब अभी सवाल बनकर टूटी शेड के ईर्दगिर्द घूम रहा है। दरअसल, आठ से दस माह पहले शेड बनाया गया।

विज्ञापन


छह दिन पहले आई आंधी के कारण शेड ध्वस्त हो गया जिससे एक साधु घायल हो गया। गनीमत रही कि उस दौरान ज्यादा लोग शेड के नीचे नहीं बैठे थे। इसके बावजूद जिम्मेदारों को जिम्मेदारी का अहसास नहीं हो रहा। एक साल से भी कम समय में शेड का गिरना अधिकारियों के काम पर सवालिया निशान लगा रहा है।
विज्ञापन


यह भी नहीं कि ऐसा पहली बार हुआ है, इससे पहले भी काम की गुणवत्ता पर सवाल उठते रहे हैं। लोगों के अनुसार ठेकेदार द्वारा आनन-फानन में काम करवाया गया। मौके पर गुणवत्ता तक जांची नहीं गई। यहां पर यात्री बसें लेने और बारिश में रुकते थे। इसी तरह कनाल रोड, इंदिरा चौक सहित अन्य सात जगहों शेड बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गुम्मट बाजार के पास स्टील की रेलिंग उखड़ गई। इस पर 50 हजार रुपये खर्च हुए। पता चला है कि रेलिंग के लिए गड्ढे गहरे नहीं किए गए थे। जल्दबाजी में काम करवाया गया था। 

पार्षद बोलीं- हाउस में उठाएंगे मामला 

वार्ड-47 की पार्षद शारदा देवी ने कहा कि निगम को सूचित कर दिया है। शेड को हटाने के लिए कहा है। शेड आठ से दस माह पहले बना है। कहां पर चूक हुई है, मसले को हाउस में रखकर पूछा जाएगा। वार्ड-19 के पार्षद अमित गुप्ता ने कहा कि काम में गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

इस कारण शेड ध्वस्त हो गया। अन्य जगहों में क्या हाल होगा, इसलिए लोग संभलकर ही रुकें। वार्ड-28 के पार्षद गौरव चोपड़ा ने कहा कि पहले भी काम पर सवाल खड़े हुए हैं। फिर भी सुधार नहीं हुआ। मंदिर में हर रोज हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। काम में कोताही पर कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। 


 

शेड का काम किसने करवाया, पता किया जाएगा। फिलहाल नगर निगम ने नहीं करवाया।  - राजेश सवरियां, संयुक्त आयुक्त वर्कर्स, नगर निगम

शेड स्मार्ट सिटी ने नहीं बनाया। हो सकता है कि कोई पुराना काम हो। इस बारे में जानकारी ली जाएगी। - राकेश शर्मा, डिप्टी सीईओ, स्मार्ट सिटी

दोनों साइटों का दौरा किया जाएगा। काम में कोताही पर कार्रवाई की जाएगी। शेड क्यों ढह गया, अधिकारियों से जवाब लिया जाएगा। किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा। - राजिंदर शर्मा, मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed