{"_id":"8fc84130ac50dc670db37d387c69b492","slug":"passenger-service-will-begin-on-srinagar-highway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-श्रीनगर हाईवे से सफर करने वाले ये खबर जरुर पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-श्रीनगर हाईवे से सफर करने वाले ये खबर जरुर पढ़ें
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 16 Oct 2014 03:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में आने वाले पर्यटकों की सुविधा में इजाफा करने की योजना बनाई जा रही है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जम्मू से बनिहाल के बीच पांच स्थानों पर यात्री सुविधाएं बनेंगी। इस पर पांच करोड़ खर्च आएगा। हाईवे पर यात्रियों के लिए पांच जगह ऐसी होंगी, जहां वे रुक कर फ्रेश हो सकेंगे।
विज्ञापन
इन जगहों पर दो दुकानें, टायलेट, चिल्ड्रेन पार्क और पार्किंग की व्यवस्था होगी। इसी प्रकार जम्मू-शिवखोड़ी रूट पर भी दो या तीन जगहों पर ऐसी सुविधाएं देने की योजना है।
विज्ञापन
भारत सरकार की योजना के अंतर्गत नेशनल हाईवे अथारिटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के संपर्क और विचार-विमर्श के आधार पर केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर यात्री सुविधाएं तैयार करवाई जाएंगी। जिससे लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन