फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Parts of Jammu and Kashmir may receive rain today

जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में आज हो सकती है बारिश

विज्ञापन
Parts of Jammu and Kashmir may receive rain today
धूप खिलने के बाद श्रीनगर की डल लेक में शिकारे का आनंद लेते पर्यटक। संवाद - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ होने से दिन के तापमान में सुधार हुआ है। कश्मीर में शीतलहर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

कश्मीर में अधिकतर जिलों में रात का तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। बर्फीली हवाओं से जनजीवन प्रभावित है। हालांकि, पिछले दिनों की तुलना में मौसम से कुछ राहत मिली है। लेह और कारगिल में भी हड्डियां जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। जम्मू में सोमवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिनभर धूप खिली रही। धूप में तपिश का अहसास हो रहा है। सुबह और शाम को ठंड कायम है। मौसम साफ होने से बाजारों में रौनक बढ़ी है। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 21.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 23.2, बटोत में 20.9, कटड़ा में 22.2 और भद्रवाह में 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर समेत कश्मीर अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री ऊपर चल रहा है। श्रीनगर में दिन का तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में लगभग मौसम साफ रहने से पारे में उछाल आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed