{"_id":"6ada7208829653fee205d7d4","slug":"parts-of-a-400-kva-transformer-stolen-in-patli-only-the-casing-left-behind-samba-news-c-427-1-ja21010-378-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पटली में 400 केवीए ट्रांसफॉर्मर के पुर्जे चोरी, खोखा छोड़ गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पटली में 400 केवीए ट्रांसफॉर्मर के पुर्जे चोरी, खोखा छोड़ गए
विज्ञापन
गांव में ट्रांसफार्मर चोरी की दूसरी वारदात से ग्रामीणों में रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा ब्लॉक की पंचायत पटली में रविवार देर रात 400 केवीए बिजली ट्रांसफॉर्मर के स्पेयर पार्ट्स चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने ट्रांसफॉर्मर से कॉपर की तारें, तेल और अन्य कीमती उपकरण निकाल लिए, जबकि खाली खोखा मौके पर छोड़ गए। वारदात की सूचना मिलते ही एसडीपीओ बाड़ी ब्राह्मणा अनंत धनराज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
घटना के बाद सुबह ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली के खिलाफ अपना रोष जताया। पंच द्वारका नाथ ने बताया कि रविवार रात करीब 1:00 बजे अचानक बिजली चली गई और सुबह तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई। जब ग्रामीणों ने जांच की तो पता चला कि ट्रांसफॉर्मर के पुर्जे चोरी हो गए हैं।
स्थानीय ग्रामीण साहिल शर्मा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रांसफॉर्मर में करंट होने के बावजूद चोरी को अंजाम दिया गया है, जिससे साफ जाहिर होता है कि बिजली का कोई जानकार टेक्नीशियन ही चोरों के साथ मिला है। उन्होंने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि चोरों को सलाखों के पीछे डाला जाए।
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्म्मणा में चोरी की चौथी वारदात
पंचायत पटली में ट्रांसफार्मर चोरी की दूसरी वारदात को लेकर सहमा माहौल है। इससे पहले गांव खदरगल में ट्रांसफार्मर चोरी हो गया था। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी चोरियों से न केवल बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है, बल्कि जान-माल का भी खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ट्रांसफॉर्मर की सुरक्षा के लिए ठोस इंतजाम किए जाएं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बाड़ी ब्राह्मण क्षेत्र में ट्रांसफार्मर के पुर्जे चोरी का चौथा मामला सामने आया है। पुलिस ने तकरीबन 15 दिन पहले ट्रांसफार्मर चोरी के आरोप में एक युवक को दबोचा है, परंतु अभी तक उसकी पहचान किसी चोरी के गिरोह के साथ नहीं जोड़ी जा रही है।