फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   parmandal news, current in wire

Jammu News: पुरमंडल में बिजली की लाइन बिछाते समय दो युवक करंट लगने से गंभीर

Sat, 06 Dec 2025 02:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 06 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
parmandal news, current in wire
बिजली का खंभा दूसरी लाइन पर गिरने से हुआ हादसा, दोनों घायल युवक जम्मू रेफर
विज्ञापन

पुरमंडल। पुरमंडल में ऐतिहासिक मंदिर के लिए बिजली की नई लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा था। कार्य के दौरान लाइन लगाने वाले दो युवकों को बिजली का तेज झटका लग गया।


लोगों के अनुसार बिजली का खंभा खड़ा करते समय वह पास से गुजर रही बिजली की 11 हजार वोल्ट की दूसरी लाइन पर गिर गया जिससे शॉर्ट सर्किट हुआ और दोनों युवक इसकी चपेट में आ गए। हादसे में घायल युवकों के नाम अंग्रेज सिंह और राज कुमार बताए जा रहे हैं। करंट लगने के तुरंत बाद उनकी हालत गंभीर हो गई। घटनास्थल के पास ही प्राइमरी हेल्थ सेंटर होने के कारण एंबुलेंस और डॉक्टर की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए दोनों को जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed