फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   parking problem in city

Jammu News: शहर में पार्किंग बेतरतीब

Sat, 17 Aug 2024 06:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 17 Aug 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
parking problem in city
प्रशासन को बताए अस्थायी पार्किंग के चिह्नित स्थान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। शहर में बेतरतीब पार्किंग ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। खरीदारी करने आए ग्राहकों और दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे स्थानीय दुकानदार भी परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन को अस्थायी पार्किंग के लिए चिह्नित जगह का भी सुझाव दिया है।
दुकानदारों के अनुसार सुंब मार्ग पर बिजली विभाग का कार्यालय, किले के अंदर, हाईवे के निकट नगर परिषद की भूमि में, बॉर्डर मार्ग के बाढ़ नियंत्रण विभाग कार्यालय के पास अस्थायी रूप से पार्किंग बनाई जा सकती है। इसमें ग्राहक वाहनों को पार्क कर आराम से बाजारों में खरीदारी कर सकेंगे। कस्बे में पार्किंग के लिए कई बार जिला प्रशासन के समक्ष मांग को उठाया। मगर कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई है। अब एक बार फिर से उन्होंने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि कस्बे में अस्थायी पार्किंग बनाई जाए।
विज्ञापन

तेजेंदर सिंह, प्रधान व्यापार मंडल सांबा।
बाजारों में पहले से ही मंदी बनी हुई है। आगामी दिन त्यौहारों के हैं। ऐसे में यदि पार्किंग की सुविधा हो तो दुकानदारों को राहत मिलेगी। काम काज में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजू गुप्ता, स्थानीय दुकानदार सांबा।
कस्बे में पार्किंग नहीं होने से कस्बे के बाजारों में बेतरतीब वाहन खड़े कर दिए जाते हैं, ऐसे में यदि कोई ग्राहक खरीदारी के लिए आता है तो उन्हें वाहन पार्क करने के लिए स्थान ही नहीं मिलता है वह आगे निकल जाते हैं। ऐसे में दुकानदारों का काम प्रभावित होता है ।
कमल कुमार, स्थानीय दुकानदार सांबा।
हमने कई बार जिला प्रशासन को पार्किंग के बारे में कहा था, कुछ भूमि भी चिह्नित कर दी थी मगर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से पार्किंग का काम आगे नहीं बढ़ सका। अब नए उपायुक्त पर आस है कि वह कस्बे में पार्किंग के लिए कोई उचित कदम उठाएंगे।

पवन कोहली, पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद सांबा।
हमने तीन स्थान चिह्नित कर उपायुक्त को बताए थे। ताकि वहां पर त्योहारी सीजन के लिए अस्थायी पार्किंग बनाई जा सके। इसमें सुंब मार्ग पर बिजली विभाग के कार्यालय के अंदर और हाइवे के निकट नगर परिषद की भूमि पर पार्किंग के लिए उपायुक्त को लिख दिया है।
जोध राज, सीईओ नगर परिषद सांबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed