{"_id":"62115261d48f0a0af1777411","slug":"parking-jammu-city-news-jmu2541870177","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाउन हाल के पास जल्द मिलेगी दोमंजिला पार्किंग की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाउन हाल के पास जल्द मिलेगी दोमंजिला पार्किंग की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहरवासियों को जल्द ही एक और दोमंजिला पार्किंग की सुविधा मिलेगी, जिसका निर्माण कार्य शनिवार को शुरू हो गया। इसका शुभारंभ मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने टाउन हाल के पास किया। यह पार्किंग सुुुभाष चंद्र बोस पार्क के पीछे तैयार की जा रही है।
मेयर ने कहा कि नगर निगम में काम के लिए आने वाले लोग ज्यादा संख्या में आते हैं। दोपहर के समय वाहन निकालने में दिक्कत होती है। पार्किंग सुविधा मिलने से लोगों को राहत मिलेगी। इस पर 258.40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
पार्किंग दोमंजिला होगी, जिसमें 20 चौपहिया और 34 दोपहिया वाहनों के पार्क करने की सुविधा मिलेगी। इस मौके पर डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा, हेल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी के चेयरमैन राज कुमार, स्वच्छ भारत कमेटी के चेयरमैन हरदीप सिंह मनकोटिया और सोशल जस्टिस्ट कमेटी के चेयरमैन अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मेयर ने किया बाहु फोर्ट का दौरा
मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने वार्ड 47 बाहु फोर्ट का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। वहीं, नव दुर्गा चैरिटेबल अस्पताल और बाहु फोर्ट क्षेत्र में जारी विकास कार्यों का जायजा लिया। लोगों ने मांग उठाई है कि जल्द से जल्द अस्पताल में सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। मेयर ने जल्द से जल्द समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया है।