फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Parking crisis, business stuck in jam, people's troubles increased

Jammu News: पार्किंग का संकट, जाम में फंसा कारोबार, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं

Tue, 11 Feb 2025 01:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 11 Feb 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Parking crisis, business stuck in jam, people's troubles increased
सांबा कस्बे में पार्किंग के नहीं होने से बाजारों में खडे़ वाहन। संवाद - फोटो : samba
45 साल पुराने लिंक रोड बाजार में अमूमन खड़े रहते हैं बेतरतीब वाहन
विज्ञापन

वाहन सड़क पर ही खड़े किए जाने से रहती है ट्रैफिक जाम की स्थिति
सांबा। कस्बे में पार्किंग की सुविधा न होने से आम नागरिकों और दुकानदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 45 साल पुराने लिंक रोड बाजार में बेतरतीब वाहन खड़े रहने के कारण न केवल राहगीरों को परेशानी होती है, बल्कि जाम की समस्या भी लगातार बढ़ रही है।इस बाजार में करीब 800 से 900 दुकानें, जिला अस्पताल, सरकारी कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल, जल शक्ति विभाग, बिजली विभाग के सब-डिवीजन और तहसील कार्यालय जैसे कई प्रमुख संस्थान हैं। रोजाना हजारों की संख्या में लोग खरीदारी और अन्य कार्यों के लिए यहां पहुंचते हैं। पार्किंग की कोई उचित व्यवस्था न होने के कारण वाहन सड़क पर ही खड़े किए जाते हैं, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब स्कूली वाहन भी इस जाम में फंस जाते हैं, जिससे बच्चों को स्कूल पहुंचने में देरी होती है।
चालान काटने के बावजूद समाधान नहीं
सड़क पर वाहन खड़े करने पर पुलिस चालान काटती है, लेकिन बाजार में वैकल्पिक पार्किंग सुविधा न होने से यह समस्या जस की तस बनी हुई है। स्थानीय व्यापारी और आम लोग प्रशासन से कई बार पार्किंग व्यवस्था बनाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

हर वक्त बना रहता है दुर्घटना का खतरा
बाजार में पैदल चलने वाले स्कूली बच्चों और राहगीरों के लिए भी यह स्थिति खतरनाक बनी हुई है। बढ़ते ट्रैफिक के चलते दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में जल्द से जल्द पार्किंग व्यवस्था विकसित की जानी चाहिए ताकि आम जनता और कारोबारियों को राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स
कस्बे में वाहन पार्किंग की बड़ी समस्या है। बाजार में पहले से ही दुकानदारों के वाहन खड़े रहते हैं। ग्राहक भी वाहन बाजार में खड़े कर देते हैं, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। सुंब मार्ग पर बिजली विभाग की जमीन खाली पड़ी है, जिस पर पार्किंग बनाई जा सकती है।
- तेजेंदर सिंह, प्रधान व्यापार मंडल सांबा।
जिला प्रशासन को चाहिए कि छोटे वाहनों के लिए अलग से पार्किंग बनाई जाए। कस्बे में कई ऐसे स्थान हैं, जहां पर वाहन खड़े किए जा सकते हैं। जिला प्रशासन को उचित कदम उठाने चाहिए। हाईवे से सटे पावर स्टेशन के पास जमीन खाली पड़ी है।
- अजय सिंह, स्थानीय दुकानदार सांबा।
कस्बे के बाजार में जरूरी सामान की खरीदारी के लिए जाते हैं तो वहां पार्क करने की दिक्कत रहती है। कई बार पुलिसकर्मी वाहन खड़ा नहीं करने देते। मुख्य चौक के पास नगर परिषद की जमीन है, यदि वाहन पार्किंग की व्यवस्था की जाए तो बॉर्डर क्षेत्र से आने वाले लोग वहां पर वाहन पार्क पर कर सकते हैं।
- दर्शन चौधरी, पूर्व सरपंच पलूरा सांबा
कस्बे के पुराने बाजार में आने वाले ग्राहकों के लिए किले के आसपास पार्किंग बनाई जा सकती है। जहां पर खाली जगह भी है, कोटली मंडी के पास नगर परिषद की जमीन है। छोटे वाहन खड़े करने के लिए यह पर्याप्त जगह है, इससे बाजार में पार्किंग की समस्या भी किसी हद तक दूर हो सकती है।

नीलम सिंह संब्याल, स्थानीय निवासी सांबा।
कोट
पार्किंग के लिए दो स्थानों को चिन्हित किया है। उपायुक्त को इस बारे में बताया गया है। इसके लिए प्रशासन के जवाब का इंतजार है। शीघ्र ही पार्किंग की समस्या का समाधान किया जाएगा।
जोध राज, सीईओ नगर परिषद सांबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed