फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Parking Construction inComplete

Jammu News: फंड के अभाव में रुका पांच मंजिला पार्किंग का निर्माण

विज्ञापन
Parking Construction inComplete
रियासी के वार्ड चार में बनाई जाने वाली पार्किंग जिसका काम रुका हुआ है। 
- रियासी में वाहन पार्किंग के लिए नहीं है कोई स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। लोगों की सुविधा के लिए नगर के वार्ड नंबर चार के शास्त्री नगर में बनाई जा रही पार्किंग का काम अधर में है। पांच मंजिला पार्किंग को पांच वर्ष में तैयार किया जाना था जिस पर 25 करोड़ रुपये का खर्च आना था। लेकिन ये अब तक पूरा नहीं हो पाया है।
नगर परिषद के बने कम्युनिटी हाल को तोड़ कर पार्किंग का काम शुरू किया गया था। बेस बनाने के बाद नीचे का एक हिस्सा बनाकर तैयार भी कर लिया गया। उसके बाद ऊपर की मंजिल को बनाने के लिए काम शुरू किया जाना था लेकिन पिछले एक वर्ष से भी ज्यादा समय से काम बंद पड़ा है। आलम यह है कि बनाई गई इमारत के नीचे स्थानीय लोगों ने अपने निजी वाहन खड़े करना शुरू कर दिए हैं। वहीं, आवारा मवेशियों के लिए भी पार्किंग का बना हिस्सा आश्रय की जगह बन गया है।
विज्ञापन

काम पूरा करवाना सरकार की जिम्मेदारी

चेयरमैन रहते हुए पार्किंग बनाने का काम शुरू करवाया था। पहले पांच करोड़ व उसके बाद तीन करोड़ का फंड रिलीज करवाया। पार्किंग का काम शुरू करवाकर इसका एक तल बनाया गया। अब विकास कार्यों को करवाने की जिम्मेदारी प्रशासन व सरकार की है। पार्किंग के लिए जरूरी फंड लोकल बॉडी की तरफ से जारी किया जाना चाहिए ताकि लोगों को इस की सुविधा का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुदेश पूरी,पूर्व चेयरमैन नगर परिषद
---
हाल को तोड़कर पैसों की बर्बादी की गई

जिस स्थान पर पार्किंग बनाई जा रही है वहां पर पहले कम्युनिटी हाल था। इस हाल में लोग छोटे-बड़े कार्यक्रम आयोजित करते थे। पहले हाल को तोड़कर पैसों की बर्बादी की गई। पार्किंग का काम शुरू होने से पहले एक दीवार व गेट को भी तोड़ा गया जिसे निर्माण कार्य से कुछ महीने पहले ही 14 लाख रुपये खर्च कर बनाया गया था। उसके बाद अब पार्किंग का काम अधूरा छोड़ दिया गया है।
- बिशन मगोत्रा, स्थानीय निवासी

----
कोट...
पार्किंग का काम फंड आने के बाद जल्द ही दोबारा शुरू होगा। फंड को नगर परिषद की तरफ से उपलब्ध करवाया जाना है। इसके आते ही काम शुरू होगा।
- भोपिंदर कुमार, मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed