फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   parents are craving zombies of son

15 दिन से बेटे की लाश को तरस रहे माता-पिता

Thu, 14 Aug 2014 01:43 AM IST
Updated Thu, 14 Aug 2014 01:43 AM IST
विज्ञापन
parents are craving zombies of son

कश्मीर घूमने आए परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया। जम्मू के तलाब तिल्लो इलाके के रहने वाले कृष्ण लाल अपनी पत्नी और 17 वर्षीय बेटे संत कुमार के साथ कश्मीर घूमने आए थे।

विज्ञापन


30 जुलाई को वह पर्यटन स्थल सोनमर्ग घूमने गए और वापस लौटते समय वह रास्ते में पड़ने वाली एक जगह हंग पार्क के करीब रुके, जहां संत कुमार ने अपने माता पिता की तस्वीरें खींचना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसी दौरान अचानक संत का पैर फिसला और वह सीधा तेज बहाव वाले सिंध नाले में जा गिरा। जिसके बाद से अबतक संत कुमार के माता अपने इकलौते चिराग की लाश का इंतज़ार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर रोज नाले किनारे आते हैं मां-बाप

parents are craving zombies of son

माता पिता हर सुबह सिंध नाले के किनारे इसी आस के साथ आते हैं कि उनके बेटे की लाश मिल जाएगी, लेकिन उन्हें रोज निराश लौटना पड़ता है।

इस घटना को लेकर गांदरबल के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस शाहिद मेहराज ने बताया कि पुलिस और एसडीआरएफ की 8 टीमें इस ऑपरेशन में अपना कार्य कर रही हैं और पूरी कोशिश की जा रही है कि जल्द कृष्ण लाल के बेटे का शव बरामद हो सके।

मेहराज के अनुसार सिंध में पानी का बहाव तेज और स्तर ऊंचा होने के कारण अभी गोताखोर उसमें नहीं जा सकते, लेकिन पूरा प्रयास जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed