{"_id":"643efb24bbc700fbf6029df4","slug":"pararwal-wrestler-won-dangal-samba-news-c-10-1-95754-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: परगवाल के संजय ने जीता दंगल, पंजाब के पहलवान को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: परगवाल के संजय ने जीता दंगल, पंजाब के पहलवान को दी पटखनी
विज्ञापन
खौड़ की पंचायत हमीरपुर सिदड़ में पीर बाबा स्थान पर हुआ दंगल
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। खौड़ की पंचायत हमीरपुर सिदड़ में पीर बाबा स्थान पर सोमवार को दंगल हुआ। इसमें लगभग 50 कुश्तियां लड़ी गईं, जिसमें पहले नंबर की कुश्ती परगवाल के पहलवान संजय कुमार और पंजाब के पत्थर सिंह पहलवान के बीच हुई। इसे संजय कुमार ने जीत लिया। इस कुश्ती पर 21 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। दूसरा मुकाबला रतीश पहलवान और जहीर पहलवान के बीच हुआ, जो बराबरी पर रहा। यह कुश्ती 15 हजार रुपये के लिए लड़ी गई थी, जिसे दोनों पहलवानों में बराबर बांट दिया गया।
तीसरे नंबर की कुश्ती का मुकाबला जम्मू के अक्षय कुमार और अमृतसर के बलदेव सिंह पहलवान के बीच हुआ, जिसे अक्षय कुमार ने जीता। दंगल कमेटी के चेयरमैन पुरुषोत्तम सिंह की देखरेख में हुए दंगल में सेना की शेरदिल बटालियन के कर्नल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। दंगल में जम्मू-कश्मीर के साथ अन्य राज्यों के पहलवानों ने भी दमखम दिखाया। दंगल कमेटी के चेयरमैन ने बताया कि यह दंगल हर साल पीर बाबा के नाम पर करवाते हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को नशे से दूर रख खेलों की तरफ लाना है। मौके पर रघुबीर सिंह, पवन सिंह, भरत सिंह, सुरजीत सिंह, बचन सिंह, आदि उपस्थित रहे।