फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   paragwal news, rain news

Jammu News: परगवाल में बाढ़ के दौरान सामूहिक प्रयास ने बचाई जान

Sat, 13 Sep 2025 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 13 Sep 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
paragwal news, rain news
बाढ के बीच मुख्य मार्ग को यातायात के लिए तैयार करवाते तहसीलदार मंजीत सिंह व अन्य
परगवाल। हाल ही में चिनाब नदी में आई बाढ़ ने परगवाल तहसील के बड़े हिस्से को प्रभावित किया। मगर स्थानीय प्रशासन, सुरक्षा बलों और जन समुदाय के संयुक्त प्रयासों से बड़ी जनहानि टल गई।
विज्ञापन

तहसीलदार मंजीत सिंह के नेतृत्व में प्रशासन ने पुलिस चौकी प्रभारी अमित सिंह के साथ मिलकर दानपुर, गुजराल, हमीरपुर कोना जैसे निचले इलाकों का दौरा किया और समय पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। गुजराल में भारतीय सेना की मोलू बटालियन के साथ मिलकर प्रभावित लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। बीएसएफ अधिकारियों की मदद से गंभीर मरीजों को जम्मू पहुंचाया गया। आरएंडबी विभाग, सेना और वीआरओ के सहयोग से परगवाल-जम्मू सड़क संपर्क बहाल किया गया। स्थानीय युवाओं ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, माला बेला में फंसे बीएसएफ कर्मियों को बचाया और प्रशासन की मदद की।
विज्ञापन

तहसीलदार मंजीत सिंह ने कहा, लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता थी। सेना, बीएसएफ, पुलिस और स्थानीय युवाओं के सहयोग से हम बड़ी जनहानि रोकने में सफल रहे। प्रभावित परिवारों को आश्रय और राशन दिया गया, नुकसान का आकलन जारी है। एसडीआरएफ मानदंडों के तहत राहत मामले तैयार किए जा रहे हैं। इस बाढ़ आपदा में प्रशासन, सुरक्षा बल और समुदाय के सामूहिक प्रयासों ने जान-माल की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed