फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   para medical students have to be solved 50 percent questions in examinations

पैरा मेडिकल छात्रों को बड़ी राहत: परीक्षाओं में 50 फीसदी प्रश्न ही हल करने होंगे

Sat, 03 Apr 2021 03:17 PM IST
प्रशांत कुमार अमित कुमार, जम्मू
अमित कुमार, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 03 Apr 2021 03:17 PM IST
विज्ञापन
para medical students have to be solved 50 percent questions in examinations
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू कश्मीर पैरा मेडिकल काउंसिल ने पैरा मेडिकल और नर्सिंग परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को बड़ी राहत देते हुए परीक्षाओं में 50 फीसदी ही प्रश्न हल करने की ओपन च्वाइस दी है। इन्हीं नंबरों के आधार पर उसका 100 नंबर के पेपर में अंकों का आकलन किया जाएगा। यानी परीक्षार्थी जब 50 फीसदी प्रश्न पत्र हल करता है और उसके 30 अंक आते हैं तो उसे दोगुने 100 में से 60 अंक दे दिए जाएंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मान्यता: लंका से कश्मीर ऐसे पहुंचीं रावण की कुलदेवी? 'चश्मे' का पानी करता है भविष्यवाणी    
विज्ञापन


सीधे तौर पर आधा पाठ्यक्रम करने वाले छात्र भी उत्तीर्ण हो सकेंगे। काउंसिल की ओर से 11 अप्रैल से प्रदेश भर में वार्षिक सत्र कश्मीर और अर्दवार्षिक स्तर जम्मू संभाग की पैरा मेडिकल/नर्सिंग परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।  इसमें दोनों संभागों में करीब बीस हजार विद्यार्थी बैठ रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले एक साल से कोविड महामारी के कारण पैरा मेडिकल कोर्सो की आनलाइन पढ़ाई के चलते बड़ी संख्या में विद्यार्थी आनलाइन परीक्षाओं की मांग कर रहे थे। इसके लेकर कश्मीर संभाग के परीक्षार्थी न्यायालय में चले गए थे। जिसके बाद न्यायालय ने काउंसिल को उचित हल निकालने को कहा था। परीक्षाओं में कुल 20 प्रश्न होंगे, जो प्रत्येक 5 अंक का होगा।


ये सभी प्रश्न शार्ट नोट में हल करने होंगे। परीक्षा के पांच चैप्टर के पेटरन में 1 चैप्टर में  10 अंक से दो शार्ट नोट्स, चैप्टर 2 में 15 अंक के 3 शार्ट नोट्स, चैप्टर 3 में 20 अंक के चार शार्ट नोट्स, चैप्टर 4 में 25 अंक के 5 शार्ट नोट्स और चैप्टर 5 में 30 अंक के 6 शार्ट नोट्स होंगे। प्रत्येक शार्ट टाइप प्रश्न के 5 अंक होंगे।

ये भी पढ़ें- पुलवामा: जवानों ने ऐसे उड़ाया वो ठिकाना जिसमें छिपे थे आतंकी, देखें एक्सक्लूसिव तस्वीरें    

परीक्षार्थी को छूट होगी की कि सभी 20 प्रश्नों में से सिर्फ 10 का ही जवाब देगा और वे कोई भी 10  प्रश्न कर सकता है। काउंसिल के जम्मू संभाग के परीक्षा कंट्रोलर डा. अमरजीत सिंह भाटिया ने कहा कि ओपन च्वाइस प्रणाली से हजारों पैरा मेडिकल विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। कोविड महामारी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसमें लगभग परीक्षार्थी लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed